करवाचौथ पर नगदार लेस वाली साड़ियों की बढ़ी डिमांड, बाजार में आई नई रेंज
उरई के बाजार में करवाचौथ को लेकर उत्साह है, जहां साड़ियों की खरीदारी बढ़ गई है। नगदार लेस वाली साड़ियों ...और पढ़ें

HighLights
करवाचौथ के लिए उरई बाजार में साड़ियों की खरीदारी तेज।
नगदार लेस वाली साड़ियों की मांग में भारी वृद्धि।
800 से 10 हजार रुपये तक की नई रेंज उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, उरई। नवरात्र के बाद अब करवाचौथ को लेकर बाजार में उत्साह है। साड़ी से लेकर श्रृंगार आदि की सामग्री वाली दुकानों की रौनक देखते ही बन रही है। पर्व में तीन दिन शेष रह गए हैं, इस कारण बाजार में साड़ियों की खरीदारी बढ़ गई है।
दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक महिलाएं साड़ियां खरीदने पहुंच रही हैं। सामान्य साड़ी 800 रुपये से शुरू है। इस बार दुकानों में 10 हजार रुपये तक की साड़ियां हैं जिनको महिलाएं अपने बजट के हिसाब से पसंद कर रही हैं। नगदार लेस वाली सड़ियों की डिमांड इस बार अधिक है। इसमें कई नई रेंज भी हैं।
करवा चौथ का पर्व गुरुवार को है और महिलाएं अभी से अपने लिए साड़ी पसंद करने को दुकानों पर पहुंच रही हैं। बाजार खुलते ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आने लगी है। बाजार में नगदार लेस, प्लेन कढ़ाईदार किनारी, राजस्थानी डिजाइन की साड़ियां महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं।
एक दुकान पर बैठी महिला रानी ने बताया कि इस बार साड़ियां काफी महंगी हैं लेकिन कई नई रेंज और डिजाइन की हैं। पिछले साल 500 रुपये के सामान्य साड़ी मिल रही थी इस बार 800 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की साड़ी दुकानदार ने दिखाई।
इस बार बाजार में नई-नई डिजाइन व प्रिंटेट साड़ियां आई हैं। दुकान संचालक ने बताया कि सुबह से शाम तक महिलाएं खरीदारी करने आ रही हैं। इस कारण बाजार में खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं अपने बजट के हिसाब से साड़ी खरीद रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।