उरई में मेडिकल कालेज में नर्सिंग व एमबीबीएस के छात्रों विवाद, कहासुनी के बाद जमकर मारपीट, Video Viral
उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को नर्सिंग और एमबीबीएस छात्रों के बीच काम को लेकर कहासुनी हुई, जो ...और पढ़ें
HighLights
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग-एमबीबीएस छात्रों में विवाद
काम को लेकर कहासुनी मारपीट में बदली, दो छात्र घायल
नर्सिंग छात्रों का धरना, सीएमएस ने स्थिति को संभाला
जागरण संवाददाता, उरई। राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नर्सिंग व एमबीबीएस के डाक्टर के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों ही ओर से तनातनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। नर्सिंग के दो छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। कार्रवाई की मांग कर नर्सिंग के छात्र इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए।
स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों इसके लिए एमबीबीएस डाक्टर इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करने में लगे रहे। छात्रों को सीएमएस डा. प्रशांत निरंजन ने समझा कर शांत करा दिया। करीब तीन घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा।
राजकीय मेडिकल कालेज में दोपहर 12 बजे इमरजेंसी में बीएससी नर्सिंग 2022 बैच के दो विद्यार्थी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एमबीबीएस 2021 के डाक्टर भी ड्यूटी पर थे। डाक्टरों ने बीएससी के विद्यार्थियों से कुछ काम करने को तभी वह दोनों अपने एक अन्य साथी से बात करने लगे।
जब एमबीबीएस के छात्रों ने कहा कि पहले मरीज का इलाज करें फिर कोई बात करना इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई तो कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। एमबीबीएस इंटर्स के डाक्टरों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गए।
सूचना के बाद अन्य बीएससी नर्सिंग के छात्र भी वहां पहुंच गए और कार्य व कक्षाएं ठप कर इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए। सीएमएस से सुरक्षा प्रदान करने व मारपीट वाले डाक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि एमबीबीएस डाक्टर इमरजेंसी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
