Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Orai SHO की हत्या में आरोपित महिला सिपाही की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी, जानें अब कब होना है पेश

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

    कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की हत्या के मामले में आरोपित महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की पेशी टल गई है। 5 दिसंबर की रात हुई घटना के बाद से मीनाक्ष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की 5 दिसंबर को हुई थी मौत

    2. महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप, जेल में बंद

    जागरण संवाददाता, उरई। कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की पांच दिसंबर की रात मौत के बाद पत्नी माया देवी ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सात दिसंबर से मीनाक्षी जेल में है। आज न्यायालय में उसकी पेशी होनी था लेकिन चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण पेशी की तारीख बढ़ा दी गई है। मंगलवार को जिला कारागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी करा दी गई जिसमें 23 जनवरी की तारीख पेशी के लिए दी गई है।


    कुठौंद थाने में 5 दिसंबर की रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की सर्विस पिस्टल से गोली लगने से मौत हुई थी। पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई मिली थी। घटना के बाद उनके आवास से कोंच कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा निवासी ग्राम दांदूपुर थाना फलावदी जिला मेरठ चिल्लाते हुए बाहर निकली और मौके से भाग गई थी। उसके भागने की पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

    इसी बीच जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी की पत्नी माया देवी निवासी ग्राम रजनौली थाना घनघटा जिला संत कबीर नगर ने मीनाक्षी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसी रात में मीनाक्षी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था। वह मेरठ भागने की फिराक में थी। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में है और दो बार उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो चुकी है।

    मंगलवार को भी उसकी पेशी होनी थी लेकिन न्यायालय में अभी तक चार्जशीट दाखिल न होने के कारण महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की मंगलवार को भी जिला कारागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो गई है। अब 23 जनवरी को उसकी पेशी के लिए तारीख दी गई है। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि कारागार से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Jail Break: फिल्मी अंदाज़ में यूपी का बड़ा जेल कांड, डांस करती पुलिस और फरार कैदी! ये सब कैसे हुआ? पढ़ें पूरा घटनाक्रम