मिलिए उरई की टॉपर कामना गौतम से.. किसान की बेटी ने CBSE 12वीं में पाए 98% अंक, सोशल मीडिया से दूर रहकर पूरा किया सपना
उरई की कामना गौतम ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर शहर में टॉप किया है। किसान की बेटी कामना का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है, जिसके ...और पढ़ें

कामना गौतम। जागरण
HighLights
कामना गौतम ने 12वीं सीबीएसई में 98% अंक प्राप्त किए
किसान की बेटी कामना उरई की टॉपर बनीं
आईएएस बनने का सपना, सोशल मीडिया से रहीं दूर
जागरण संवाददाता, उरई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं परीक्षा में नगर के एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल की कामना गौतम ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में पहला स्थान पाकर अपने किसान पिता का मान बढ़ा दिया। किसान की बेटी कामना के सपने बड़े हैं और अब 12वीं में अच्छे अंक मिलने से उसके सपने पूरे होंगे। वह आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसे पढ़ाई करना अच्छा लगता है। मोबाइल पास में नहीं रखती हैं। बात करने के लिए पिता के फोन का उपयोग करती हैं।
मूल रूप से कैथेरी गांव निवासी कामना गौतम के पिता राजा भैया खेती-किसानी करते हैं। मां नम्रता गौतम साधारण गृहिणी हैं। उसकी पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए पिता राजा भैया ने उसकी पढ़ाई अच्छे से कराने का निर्णय लिया। उसने पढ़ाई के प्रति पूरा समर्पण दिखाया। आज जब परीक्षा परिणाम निकला तो अच्छे अंक मिलने से खुश नजर आई। पिता भी बेटी की सफलता पर खुद की खुशी रोक नहीं सके। बेटी की आंखों में ही उन्हें अपने सपनों को उड़ान मिलती दिखी।
पिता बोले, बेटी की इच्छा को सम्मान दिया है और देेंगे वह जितनी अच्छी शिक्षा ग्रहण करना चाहे उसे कराने में पूरा सहयोग देंगे। आज बेटी ने उनके सिर गर्व से ऊपर कर दिया है। कामना ने बताया कि उसने नियमित पढ़ाई की। हर रोज जितना समय देना चाहिए उतना दिया। परीक्षा के समय भी हड़बड़ी नहीं दिखाई। आज उसकी मेहनत साकार हुई है तो मन में प्रसन्नता का भाव है।
उरई सीबीएसई 12वीं मेधावी सूची (Top 10)
| रैंक | छात्र/छात्रा का नाम | स्कूल का नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | कामना गौतम | बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल | 98.00% |
| 2 | साहिल राजपूत | दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल | 97.4% |
| 3 | कृतिका दुबे / रोहित निरंजन | विनायक एकेडमी / दिल्ली वर्ल्ड | 96.4% |
| 4 | दीपांश विश्नोई | श्री विनायक एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल | 96.00% |
| 5 | देव चतुर्वेदी | एसआर पब्लिक स्कूल | 95.6% |
| 6 | अक्षय कश्तवार | मार्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी एकेडमी | 95.2% |
| 7 | अनुभव दूरवार | श्री विनायक एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल | 95.00% |
| 8 | वैष्णवी सोनी | मार्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी एकेडमी | 94.8% |
| 9 | दृष्टि गुप्ता / उत्सव पटेल | मार्निंग स्टार / बीकेडी एल्ड्रिच | 94.6% |
| 10 | निदा फातिमा / दिव्यांश श्रीवास्तव | रामश्री पब्लिक स्कूल | 94.4% |
*यह सूची प्राप्त आंकड़ों के आधार पर टॉप स्कोरर्स को दर्शाती है।