30वें दीक्षा समारोह में महाविद्यालयों के 53 और विश्वविद्यालय परिसर के 34 छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह में इस बार भी छात्राओं का दबदबा रहने की संभावना है, जहां कुल 87 मेधावियों को स्वर्ण पदक ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह में छात्राओं का जलवा, 87 मेधावियों को स्वर्ण पदक।
HighLights
30वें दीक्षा समारोह में 87 मेधावियों को स्वर्ण पदक।
विश्वविद्यालय परिसर से 34, संबद्ध कॉलेजों से 53 मेधावी।
स्वर्ण पदक विजेताओं में छात्राओं का दबदबा बरकरार।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह में इस बार भी मेधा के सम्मान में बेटियों का दबदबा रहने की संभावना है। हालांकि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं की अंतिम संख्या अलग-अलग अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार इस वर्ष भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रहने के आसार हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले कुल 87 मेधावी विद्यार्थियों का विवरण जारी कर दिया है। जारी सूची के अनुसार इस वर्ष विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 87 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।इनमें विश्वविद्यालय परिसर के 34 तथा संबद्ध महाविद्यालयों के 53 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
सभी मेधावियों को 30वें दीक्षा समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।स्नातक स्तर पर कुल 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें विश्वविद्यालय परिसर के 11 तथा संबद्ध महाविद्यालयों के 11 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर 46 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिलेगा, जिनमें परिसर के 18 तथा संबद्ध महाविद्यालयों के 28 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।अन्य पाठ्यक्रमों में 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
इनमें एमएससी (कृषि) के नौ, बीएससी नर्सिंग का एक, बी.लिब. का एक तथा एलएलएम का एक विद्यार्थी शामिल है। चिकित्सा संकाय में सात विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिलेगा। इनमें बीएएमएस, बीयूएमएस और बीडीएस के एक-एक, जबकि एमडी और एमएस के दो-दो मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
खबरें और भी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची तैयार कर ली गई है। दीक्षा समारोह की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या लगातार अधिक रही है।