विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में चाचा के चाकू मारने से घायल भतीजी की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपित को क‍िया गिरफ्तार

By sarvesh mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 20 Aug 2026 07:19 PM (IST)

जौनपुर के परमालपुर गांव में बाथरूम निर्माण को लेकर हुए विवाद में चाचा रवींद्र सिंह के चाकू से घायल 20 ...और पढ़ें

जौनपुर में चाचा के चाकू से घायल भतीजी उजाला सिंह की मौत, आरोपित गिरफ्तार।

जौनपुर में चाचा के चाकू से घायल भतीजी उजाला सिंह की मौत, आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. चाकू लगने से घायल 20 वर्षीय उजाला सिंह की मौत।

  2. बाथरूम निर्माण विवाद में चाचा ने किया था हमला।

  3. पुलिस ने आरोपित रवींद्र सिंह को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव में सोमवार को सगे भाइयों के बीच बाथरूम निर्माण को लेकर विवाद के दौरान चाचा रवींद्र सिंह उर्फ गुड्डू के चाकू से वार कर देने से घायल 20 वर्षीय उजाला सिंह की उपचार के दौरान गुरुवार को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल तैनात है।

गांव निवासी अरविंद सिंह का छोटे भाई रवींद्र सिंह उर्फ गुड्डू से भूमि विवाद चल रहा है। अरविंद सिंह के साले आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के उच्चदुआ गांव निवासी सत्यपाल सिंह गत सोमवार को अपने छोटे भाई विषेक के साथ बहन ममता सिंह व उनके स्वजन से मिलने आए थे। इसी दौरान अरविंद व रवींद्र के बीच बाथरूम निर्माण को लेकर विवाद हो गया।

आरोप रवींद्र सिंह ने चाकू से वार कर अरविंद सिंह की पुत्री उजाला सिंह व सत्यपाल सिंह को घायल कर दिया। उजाला सिंह के पेट में चाकू लगने से हालत गंभीर होने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया था। उजाला सिंह की मौत की खबर आते ही गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मृत उजाला इंटरमीडिएट की छात्रा थी। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया विषेक की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमे दर्ज किया गया था। आरोपित रवींद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की धारा परिवर्तित कर दी जाएगी।