विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौनपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, 34 साल बाद बनेगी यह सड़क; बुलडोजर चलवा खाली कराया गया कब्जा

Published: Tue, 11 Jun 2024 11:55 AM (IST)

Jaunpur News सतहरिया औघोगिक क्षेत्र में रोड नंबर तीन अधूरी सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। चौंतीस साल बाद अधूरी ...और पढ़ें

जौनपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, 34 साल बाद बनेगी यह सड़क; बुलडोजर चलवा खाली कराया गया कब्जा
जौनपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, 34 साल बाद बनेगी यह सड़क; बुलडोजर चलवा खाली कराया गया कब्जा

संवाद सूत्र, (जौनपुर)। सतहरिया औघोगिक क्षेत्र में रोड नंबर तीन अधूरी सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। चौंतीस साल बाद अधूरी सड़क का निर्माण आरंभ हो गया है। अतिक्रमण के चलते यह सड़क मात्र तीन सौ मीटर अधूरी पड़ी थी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सीडा प्राधिकरण ने प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया और सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।

औद्योगिक क्षेत्र के रोड नं तीन पर अतिक्रमण के चलते तीन सौ मीटर सड़क अधूरी रह गई थी। जिसपर पांच परिवारों ने भवन निर्माण कर लिया था। उक्त लोगों का अवैध कब्जा हटाने के लिए सतहरिया औघोगिक विकास प्राधिकरण ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।

बर्ष 2001 से अदालत का दरवाजा खटखटाते रहे। प्राधिकरण दावा कर रहा था कि उनकी भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है जबकि कब्जा करने वाले लोग उसे अपनी भूमि बता रहे थे। लंबे समय तक विवाद अदालत में उलझा रहा अंततः सितंबर 2023 में उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया और जिलाधिकारी को आदेश दिया कि भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवा कर सीडा प्राधिकरण को दे दिया जाए।

कब्जेदारों के दावे को गलत मान लिया। एक अक्टूबर 2023 को सभी कब्जेदारों को आसपास के गांवों में आवासीय पट्टा देने के बाद अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया और अतिक्रमण मुक्त कराया। अब अधूरी सड़क को पूरा कराया जा रहा है। सड़क अधूरी होने के कारण उद्यमियों को छह से सात किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता था। लेकिन अब सड़क बन जाने के बाद सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग जौनपुर रायबरेली से जुड़ जाएगी और सफ़र आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: UPPCL: यूपी के इस जिले में आज पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, तारों को बदलने का किया जा रहा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।