Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वांचल व‍िव‍ि के दीक्षा समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, मांगे गए आवेदन

    By khalid shahEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विश्ववि ...और पढ़ें

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में राज्यपाल करेंगे उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, आवेदन प्रक्रिया शुरू।

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में राज्यपाल करेंगे उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, आवेदन प्रक्रिया शुरू।

    HighLights

    1. राज्यपाल करेंगे उत्कृष्ट शिक्षकों और प्राचार्यों को सम्मानित।

    2. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया।

    3. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2026।

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षा समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं अकादमिक योगदान देने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों को महामहिम राज्यपाल के कर-कमलों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

    राजभवन के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं प्राचार्य निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने महाविद्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद संबंधित प्राचार्य सभी आवेदनों को संकलित कर अपनी संस्तुति के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन को अग्रसारित करेंगे।

    वहीं विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत शिक्षक अपने आवेदन पत्र विभागाध्यक्ष अथवा संकायाध्यक्ष की संस्तुति प्राप्त करने के बाद कुलसचिव कार्यालय में जमा करेंगे। सभी आवेदन पत्रों को पूर्ण रूप से भरकर 13 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से कुलसचिव कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    आवेदन प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित आवेदन प्रारूप भी सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों को उपलब्ध करा दिया है। इसी प्रारूप में प्राप्त आवेदनों के आधार पर उत्कृष्ट शिक्षकों और प्राचार्यों के नाम राजभवन को भेजे जाएंगे, जिनका चयन होने पर उन्हें दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

    खबरें और भी