Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IAS अधिकारी रिंकू सिंह फिर विवादों में, जालौन में ब्लॉक प्रमुख से विवाद के बाद SDM पद से हटाए गए

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 09:15 AM (GMT+05:30)

    IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन एसडीएम पद से हटाकर उरई सदर तहसील में न्यायिक एसडीएम बनाया गया है। यह कार्रवाई ब्लॉक प्रमुख से विवाद और अन्य शिकाय ...और पढ़ें

    IAS से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही की फाइल फोटो।

    IAS से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. IAS रिंकू सिंह राही जालौन एसडीएम पद से हटाए गए।

    2. ब्लॉक प्रमुख से विवाद, शिक्षकों व व्यापारियों से भी शिकायतें।

    3. अमर्यादित आचरण पर प्रारंभिक जांच के बाद हुई यह कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, जालौन। बिना काम के वेतन लेना नियम के विपरीत बताकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही को जालौन एसडीएम के पद से हटा कर उरई सदर तहसील में एसडीएम (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) न्यायिक बनाया गया है। रिंकू सिंह पांच मई को अपनी तैनाती के दूसरे दिन से ही विवाद में घिर गए थे।

    शिक्षकों, अधिवक्ताओं व व्यापारियों से उनका विवाद चर्चा में रहा। 23 जून की शाम को जालौन ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन के कोल्ड स्टोरेज में चेकिंग के समय विवाद के दौरान ब्लाक प्रमुख को थप्पड़ मारने के प्रयास व धक्का देने की शिकायत हुई थी। इस घटना का वीडियो सोमवार को ब्लाक प्रमुख ने सार्वजनिक कर दिया था।

    डीएम राजेश कुमार पांडेय ने एसडीएम के इस अमर्यादित आचरण व अभद्रता के मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज को सौंपी थी। डीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर रिंकू सिंह पर कार्रवाई की गई है।

    जालौन तहसील के कर्मचारियों ने 10 दिन पहले डीएम से एसडीएम रिंकू सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की थी। इसी तरह स्कूलों में निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को निकम्मा कह दिया था। व्यापारियों के साथ आम नागरिकों की शिकायत थी कि रास्ते में किसी का वाहन खड़ा देखकर रिंकू सिंह उसे धमकाते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिर चर्चा में आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही, जालौन में भाजपा ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन को मारा थप्पड़

    26 जून को जालौन ब्लाक प्रमुख रामराजा ने डीएम को वीडियो फुटेज के साथ शिकायत की थी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि अभी जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में पीड़ितों की बातें सही मिलने की रिपोर्ट डीएम को दी थी।