Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर वासियों की मांग हुई पूरी...शहर में इन 4 सड़कों का होगा निर्माण, शासन से मिली मंजूरी

    Updated: Wed, 17 Dec 2025 03:57 PM (IST)

    जौनपुर वासियों के लिए खुशखबरी! शहर में अब चार नई सड़कों का निर्माण होगा। शासन ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इन चारों सड़कों के निर्माण में करीब 30 ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. जौनपुर में चार सड़कों का होगा निर्माण

    2. शासन से मिली सड़क निर्माण की मंजूरी

    3. शहर वासियों की मांग हुई पूरी

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण शीघ्र होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गयी है। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र के प्रयास से विधान सभा क्षेत्र की चारों सड़कों का निर्माण 30 करोड़ 32 लाख की लागत से होगा।

    विधायक ने बताया कि पूरालाल-गद्दोपुर बैहारी होते हुए बक्शा-लोहिन्दा बंधवा सम्पर्क मार्ग तक 16 करोड़ 63 लाख की लागत से साढ़े नौ किमी. सड़क का निर्माण होगा।

    इसी तरह सिंगरामऊ-लालगंज गौरामाफी जिसकी लम्बाई छह किमी है का निर्माण 11 करोड़ 74 लाख की लागत से होगा।

    लमहन पाल बस्ती सम्पर्क मार्ग 95.75 लाख तथा तियरा-रतासी सिंगरामऊ मार्ग के किमी छह से बाएं निकलकर घाघरपारा-प्रतापगढ़ सीमा तक 99. 75 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण होगा।

    श्री मिश्र ने बताया कि चारों सड़कों के निर्माण की क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।