Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 39 करोड़ का बजट पास, इन कामों में होगा खर्च

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 05:38 PM (IST)

    जौनपुर के बदलापुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इसमें स्वागत द्वार, स ...और पढ़ें

    नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 39 करोड़ का बजट पास।

    नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 39 करोड़ का बजट पास।

    HighLights

    1. 39 करोड़ का बजट 2026-27 के लिए स्वीकृत।

    2. नगर सीमा पर स्वागत द्वार और सड़कों का नामकरण।

    3. वार्डों में बेंच, प्रकाश व्यवस्था और ट्रांसफार्मर खरीद।

    जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से 39 करोड़ के अनुमानित बजट पर स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में नगर की सीमाओं पर स्वागत द्वार के साथ नामकरण महाराणा प्रताप, भगवान परशुराम, अशोक सम्राट, एपीजे अब्दुल कलाम किए जाने तथा इंदिरा चौक की चारों सड़कों का नामकरण सल्तनत बहादुर, महाराणा प्रताप, परशुराम व आम्बेडकर मार्ग का बोर्ड लगाए जाने पर सभासदों ने सहमति प्रदान की।

    इसके अलावा वार्डो में सार्वजनिक स्थलों पर बेंच, सभासदों के नाम का बोर्ड फोटो सहित, मार्गों पर प्रकाश हेतु स्काई लिफ्टर, चार सौ व ढाई सौ केवीए के मोबाइल ट्रांसफार्मर क्रय किए जाने आदि प्रस्तावों पर सहमति बनी।

    विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि नगर पंचायतों के विकास के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। जो भी काम प्रस्तावित है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि सभी वार्डों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

    स्वागत अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या व संचालन वरिष्ठ लिपिक प्रवेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर वैभव सिंह, हरीलाल, मोदनवाल, चंद्रशेखर निगम, संदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिलीप शर्मा, पुष्पा सरोज, सुशील उपाध्याय आदि रहे।

    खबरें और भी