विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में मिला पटाखों का जखीरा: पुलिस से बचने लिए ड्रोन उड़ाकर निगरानी करते थे बाप-बेटे, दोनों गिरफ्तार

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:37 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के मड़ियाहूं में पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां पिता-पुत्र ड्रोन से पुलिस की निगरानी ...और पढ़ें

जौनपुर: मड़ियाहूं कोतवाली में अवैध पटाखा व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार आरोपित। जागरण

जौनपुर: मड़ियाहूं कोतवाली में अवैध पटाखा व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार आरोपित। जागरण

HighLights

  1. जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़।

  2. पुलिस से बचने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल।

  3. पिता-पुत्र गिरफ्तार, पांच क्विंटल पटाखे बरामद।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। मड़ियाहूं के भंडरिया टोला में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का राजफाश करते हुए पुलिस ने पिता व पुत्र को गिरफ्तार करते हुए पांच क्विंटल पटाखा के साथ ही विस्फोटक बरामद किया है। इस कारोबार को मकान की छत से किया रहा था। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाती थी।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली की भंडरिया टोला में अवैध रूप से पटाखा बनाने के साथ ही बेचा जा रहा है। इसपर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र व नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 16 किलो बारूद पाउडर व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

पटाखा बनाने के उपकरणों के साथ एक ड्रोन कैमरा भी मिला। मौके से इम्तियाज अहमद व उसके पुत्र मो. कैफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता-पुत्र के खिलाफ इससे पूर्व भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस से बचने को ड्रोन से करते थे निगरानी

पटाखा बनाने व भंडारण करने वाले पिता-पुत्र इस धंधे को छिपाने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी करते थे। पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान ड्रोन से आसपास के इलाके पर नजर रखते थे, ताकि पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

20 से 25 किलो पटाखा बनाने के लिए लाइसेंस लिया गया था, जबकि छापेमारी के दौरान तकरीबन पांच क्विंटल पटाखे मिले। इससे आस-पास के लोगों को भी खतरा था। अवैध रूप से पटाखा बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

-गोल्डी गुप्ता, सीओ मड़ियाहूं

यह भी पढ़ें- जौनपुर में 3677 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे न‍ित‍िन गडकरी

यह भी पढ़ें- जौनपुर में असलहा तस्करी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।