जौनपुर में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को स्थापित होगा बचपन डे केयर सेंटर, जल्द की जाएगी शुरुआत
जौनपुर में 3 से 7 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए 'बचपन डे केयर सेंटर' स्थापित ...और पढ़ें
-1787075541923_m.webp)
दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को स्थापित होगा बचपन डे केयर सेंटर।
HighLights
दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर सेंटर स्थापित होगा।
बक्शा के चपरामऊ विद्यालय में 35 लाख से बनेगा।
शिक्षा, थेरेपी, काउंसिलिंग जैसी विशेष सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। तीन से सात वर्ष के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बचपन डे केयर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसे बक्शा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय विद्यालय चपरामऊ में संचालित किया जाएगा।
अब तक जनपद में इस तरह की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है। दिव्यांग बच्चों की सूची बीएसए कार्यालय से ली जाएगी। साथ ही विभागीय स्तर पर भी आस-पास शिक्षा से वंचित बच्चों का सर्वे कराया जाएगा।
इस विद्यालय का संचालन का जिम्मा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का होगा, जबकि पढ़ाने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था निदेशालय से की जाएगी। इस डे केयर सेंटर में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनकी दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता होती है।
खर्च किए जाएंगे 35 लाख रुपये
इस डे केयर सेंटर पर 35 लाख रुपये का बजट खर्च किए जाएगा। साथ ही वह सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे दिव्यांग बच्चों को मदद मिल सके। इसमें बोलने और संवाद संबंधी कठिनाइयों में सहायता के लिए स्पीच एवं लैंग्वेज थेरेपी, बौद्धिक या विकासात्मक दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए विशेष शिक्षक, संगीत व कला सहित अन्य गतिविधियों के लिए मनोरंजन कक्ष, मेडिकल/असेसमेंट रूम व दिव्यांगों के परिवार के लिए काउंसिलिंग की भी व्यवस्था होगी।
जिलाधिकारी के पहल पर मिली सुविधा
दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर सेंटर की स्थापना की संस्तुति जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के पहल पर हो सकी। कुछ समय पूर्व दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए समीक्षा के दौरान पता चला कि जनपद में एक भी सरकारी बचपन डे केयर सेंटर की व्यवस्था नहीं है।
उन्हें बताया कि गया कि स्थान उपलब्ध नहीं होन की वजह से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी। इस पर खाली पड़े पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इसे संचालित करने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी हो सकी।
दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर सेंटर स्थापित करने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए बजट भी प्राप्त हो गया है। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। -राजेश कुमार नायक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी।
