जौनपुर में अनियंत्रित कार से कुचलकर युवक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
जौनपुर में एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइकों और कारों को टक्कर मारते हुए एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

अनियंत्रित कार से कुचलकर युवक की मौत।
HighLights
तेज रफ्तार एक्सयूवी ने युवक को कुचला, मौत।
तीन कारें और चार बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं।
पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित हुई एक्सयूवी कार ने एक निजी अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बाइक पर बैठे 25 वर्षीय करन को कुचलने के साथ ही तीन अन्य कारों व चार बाइक को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार व चालक को पकड़ लिया है।
जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार गुरैनी बाजार में अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी पटरी पर निजी अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे बाइक पर बैठे करन को भी रौंद दिया।
अस्पताल में भर्ती अपनी बहन की देखरेख के लिए आए आजमगढ़ जिले के बंधवा महादेवा गांव निवासी करन गंभीर रूप से घायल हो गए। करन को स्वजन तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर ले गए।वहां डाक्टरों ने करन को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
हादसे में अस्पताल के प्रबंधक व चिकित्सक की कारें, एक मरीज की स्कार्पियो व चार बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के चलते मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा।
खबरें और भी
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एक्सयूवी कार कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा प्रारंभिक छानबीन में हादसे कारण तेज रफ्तार होने के कारण चालक का नियंत्रण खो देना प्रतीत हो रहा है।