यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Jihad In UP: धर्म छिपाकर शादी का दिया झांसा, दो साल तक बनाए संबंध; हकीकत आई सामने तो...
यूपी के जौनपुर में समुदाय विशेष युवक पर एक युवती ने पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तह ...और पढ़ें

गौराबादशाहपुर (जौनपुर), संवाद सूत्र। बंजारेपुर गांव निवासी समुदाय विशेष युवक पर अनुसूचित जाति की एक युवती ने पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वह आरोपी के बच्चे की मां बन चुकी है। अब आरोपी उस पर मतांतरण के लिए दबाव बना रहा है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मड़ियाहूं कोतवाली के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बंजारेपुर निवासी मुस्लिम नाम का युवक अपनी पहचान छिपाकर दो वर्ष पूर्व उसके संपर्क में आया। पूछने पर हमेशा अपना धर्म छिपाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह उसके बच्चे की मां बन गई।
यह भी पढ़ें: Love Jihad में फंसाकर दुष्कर्म करने वाला मुजफ्फरनगर का 'अब्दुल' गिरफ्तार, मोनू बनकर दोस्ती, पांच दिन लूटी आबरू
वह जब भी शादी के लिए कहती तो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता रहा। धीरे-धीरे जब मुझे पता चल गया कि वह मुस्लिम धर्म का है तो वह शादी करने के लिए मतांतरण को दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर प्रताड़ित करने लगा। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।