विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के का हुआ ऑनलाइन निकाह, वीडियो कॉल पर बोले- 'कुबूल है'

Published: Sun, 20 Oct 2024 09:17 AM (IST)

Pakistani Girl Marries उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सुनकर आप एक पल ...और पढ़ें

पाकिस्तान के लाहौर निवासी सैय्यदा अंदलीब जहरा (दाएं) के साथ ऑनलाइन निकाह करते मोहम्मद अब्बास हैदर (बाएं)।
पाकिस्तान के लाहौर निवासी सैय्यदा अंदलीब जहरा (दाएं) के साथ ऑनलाइन निकाह करते मोहम्मद अब्बास हैदर (बाएं)।

 जागरण संवाददाता, जौनपुर। उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। इस शादी के पूरी कहानी जानकर आपके चेहरे पर हैरानी और मुस्‍कान दोनों एक साथ आ सकती है। जी हां, कोरोना काल के बाद क्‍या आपने ऑनलाइन निकाह के बारे में सुना या देखा? यकीनन नहीं ही देखा होगा। यहां जौनपुर के एक लड़के ने साल 2025 में ऐसा करके दिखा दिया है। 

वह अकेले इस शादी का गवाह नहीं बना, बल्‍कि‍ सारे रिश्‍तेदारों को भी इसमें सम्‍म‍िलित करवाया। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बता दें कि पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के का शुक्रवार की रात ऑनलाइन निकाह हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। शादी का बकायदा लिंक जनरेट कर रिश्‍तेदारों को दिया गया कि जो शादी में शामिल नहीं पा रहे हैं। वो लिंक के माध्‍यम से इसके साक्षी बनें।

भाजपा नेता के बेटे का था निकाह

जौनपुर नगर पालिका परिषद के मखदुम शाह अढ़न वार्ड के भाजपा सभासद के एकलौते पुत्र मोहम्मद अब्बास हैदर का निकाह पाकिस्तान के लाहौर शहर के निवासी सैय्यद अली जैदी की बेटी सैय्यदा अंदलीब जहरा के साथ नगर के कल्लू इमामबाड़ा परिसर में वीडियो कॉल के माध्यम से हुआ।

इसे भी पढ़ें-काशी विश्वनाथ मंदिर में अनाधिकृत प्रवेश और पेड़ा बेचने पर सात के खिलाफ केस

लड़के पक्ष से निकाहनामा जहां मौलाना महफूजूल हसन खान ने पढ़वाया। वहीं मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिए लड़की ने निकाह कुबूलनामा स्वीकार किया।

इस अवसर पर लड़के पक्ष की ओर भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू , नजमूल हसन जैदी , डॉक्टर कमर अब्बास सहित अन्य गणमान्य लोग निकाह में शामिल होकर लड़के के स्वजन को बधाई दी।

वहीं लड़की पक्ष की ओर से भी उसके स्वजन मौजूद रहे। इस दौरान लगी टीवी स्क्रीन पर मौजूद लोग निकाह को देख रहे थे। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों खुशी से लड़के और उसके पिता को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। लोगों में हैरान इस बात की है कि लड़का भारत के उत्‍तर प्रदेश राज्‍य के छोटे से जिले का रहने वाला है। उसने पाकिस्‍तान में शादी रचाकर इतिहास रच दिया है। इस शादी के बारे में जिसे भी जानकारी हो रही है। वह एक पल के हैरान रह जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-जौनपुर में बोले शंकराचार्य निश्चलानंद, 'शासन के प्रभाव से मुक्त हो देश के मठ-मंदिर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।