विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी का लोकपाल पद पर कार्यकाल को म‍िला व‍िस्‍तार

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:47 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी का लोकपाल पद पर कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ा ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लोकपाल प्रो रमेश मणि त्रिपाठी का कार्यकाल विस्तारित।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लोकपाल प्रो रमेश मणि त्रिपाठी का कार्यकाल विस्तारित।

HighLights

  1. प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी का कार्यकाल तीन वर्ष बढ़ा।

  2. पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लोकपाल पद पर विस्तार।

  3. यूजीसी विनियमों के तहत 70 वर्ष आयु तक प्रभावी।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी का लोकपाल पद पर कार्यकाल तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, विस्तारित किया गया है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (छात्रों की शिकायतों का निवारण) विनियम, 2023 के प्रावधानों के तहत प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी को 23 अगस्त 2023 को लोकपाल नियुक्त किया गया था। वह जौनपुर स्थित कुटीर पीजी कॉलेज, चक्के के पूर्व प्राचार्य एवं संकायाध्यक्ष रह चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।