विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से विभिन्न सत्रों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 02:57 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगी। ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू, विस्तृत कार्यक्रम जारी।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू, विस्तृत कार्यक्रम जारी।

HighLights

  1. परीक्षाएं 14 नवंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगी।

  2. स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का कार्यक्रम घोषित।

  3. विस्तृत शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध जौनपुर व गाजीपुर के महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।

जारी समय-सारिणी के अनुसार, विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 14 नवंबर से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूरा परीक्षा शेड्यूल परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

घोषित परीक्षा तिथियों के अनुसार प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 नवंबर से एक साथ शुरू होंगी, जबकि नवम सेमेस्टर की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षाओं का समापन दो दिसंबर से 22 दिसंबर के मध्य सेमेस्टरवार अलग-अलग तिथियों पर होगा। इस परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित स्नातक तथा एमए, एमएससी और एमकॉम सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

सेमेस्टरवार परीक्षा तिथियों का पूरा शेड्यूल:

  • प्रथम सेमेस्टर: परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू होंगी और 15 दिसंबर तक चलेंगी।
  • तृतीय सेमेस्टर: 14 नवंबर से प्रारंभ होकर 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
  • पंचम सेमेस्टर: 14 नवंबर से शुरू होकर सबसे अंत में 22 दिसंबर को समाप्त होंगी।
  • सप्तम सेमेस्टर: 14 नवंबर से प्रारंभ होकर 03 दिसंबर तक संपन्न होंगी।
  • नवम सेमेस्टर: परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होकर दो दिसंबर तक चलेंगी।

समय रहते तैयारी पूरी करने का मिला अवसर
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समय से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए जाने से परीक्षार्थियों को अपनी अध्ययन रणनीति तय करने और विषयवार तैयारी को अंतिम रूप देने का पूरा अवसर मिल गया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने समस्त परीक्षार्थियों और संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत विषयवार समय-सारिणी, पाली व आवश्यक दिशानिर्देशों का अवलोकन कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।