Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samajwadi Party List: मछली शहर से सपा ने प्रिया सरोज पर खेला दांव, जानिए कौन हैं अखिलेश यादव की ये उम्मीदवार

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:23 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 सपा से प्रिया सरोज को टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। प्रिया सरोज इन दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक ...और पढ़ें

    सपा ने प्रिया सरोज को दिया टिकट, समर्थकों में खुशी की लहर
    सपा ने प्रिया सरोज को दिया टिकट, समर्थकों में खुशी की लहर

    HighLights

    1. सपा ने प्रिया सरोज को दिया टिकट, समर्थकों में खुशी की लहर
    2. हाई कोर्ट की अधिवक्ता हैं प्रिया सरोज

    संवाद सहयोगी मछलीशहर (जौनपुर)। Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सुरक्षित सीट से हाई कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज को टिकट दिया।

    प्रिया सरोज केराकत विधानसभा के विधायक और मछलीशहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को बेटी है। वर्तमान समय में वह हाई कोर्ट में राजनीति के साथ प्रैक्टिस भी कर रही है। टिकट की घोषणा के बाद सपा समर्थकों में खुशी की लहर है।

    महिला शक्ति को दिया टिकट

    मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने बताया जैसे ही प्रिया सरोज को टिकट मिलने की सूचना पर सभी कार्यकर्ता ने अपने मुखिया अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। जौनपुर समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिंद ने महिला शक्ति को लोकसभा टिकट मिलने पर जीत की गारंटी मान रहे।

    ये भी पढ़ेंः Election 2024: रामपुर में कांग्रेस को झटका, नवाबजादा हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां हुए भाजपाई, इंग्लैंड से की है पढ़ाई

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: मुजफ्फरनगर में मायावती का मंच से एलान, सरकार बनी तो 'पश्चिमी यूपी' होगा अलग राज्य

    श्याम नारायण बिंद ने कहा महिला विधायक के बाद महिला सांसद भी मछलीशहर की जनता चुनने जा रही है। वही वरिष्ठ सपा नेता पंधारी लाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा जारी घोषणा पत्र प्रिया सरोज की जीत की गारंटी बनेगी। इसके अलावा नगर के चुंगी चौराहे पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टिकट की घोषणा के बाद खुशी जाहिर किया।