जौनपुर में बनेगा नया पावर हाउस, 5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
जौनपुर के सुइथाकलां के कंमरपुर गांव में 132/220 केवी पावर हाउस के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इससे लगभग पांच लाख उपभोक्ताओं को ओवरलोड और लो-वोल्टेज ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र सुइथाकलां के कंमरपुर गांव में 132/220 केवी पावर हाउस निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसका फायदा तकरीबन पांच लाख उपभोक्ताओं को होगा। फिलहाल यह भूमि ग्राम्य विकास विभाग की है, जिसे विद्युत विभाग के नाम दर्ज कराया जाएगा। इसके निर्माण से ओवरलोड व लो-वोल्टेज की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग से 132 केवी शाहगंज का पावर हाउस ओवरलोड हो चुका है। वर्तमान समय में इस उपकेंद्र से कुल एक दर्जन 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं। इसके चलते उपकेंद की क्षमता वृद्धि करके 220 केवी किया जाना अत्यंत जरूरी हो गया है।
यह भी पढ़ें- विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति और प्राध्यापक शामिल
शाहगंज परिसर में आवश्यक भूमि उपलब्ध न होने की वजह से इसके लिए सुइथाकला के कंमरपुर गांव में ग्राम्य विकास की भूूमि चिन्हित की गई। इस भूमि पर विद्युत विभाग का नाम दर्ज कराने के लिए विधायक रमेश सिंह बीते एक साल से प्रयासरत हैं।
सुइथाकलां में 220 केवी पावर हाउस निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जितनी जल्दी विभाग के नाम से भूमि हस्तांतरित हो जाएगी उतनी ही जल्दी निर्माण भी शुरू हो जाएगा।- शिवम राय, अधिशासी अभियंता, पारेषण।
क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए 220 केवी पावर हाउस स्थापना की मांग मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के समक्ष उठाई गई थी। इसकी स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब जल्द से जल्द भूमि विद्युत विभाग के नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।- रमेश सिंह, विधायक शाहगंज।