यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: जौनपुर में सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम
जौनपुर के शीतला चौकिया धाम सरोवर में रविवार सुबह एक किशोर डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान लाइन बाजार क्षेत्र के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जौनपुर। शीतला चौकिया धाम स्थित सरोवर में रविवार सुबह स्नान करने के लिए कुदे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
सुबह सरोवर किनारे एक युवक काफ़ी देर से इधर उधर टहल रहा था। अचानक सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग को फांदकर सरोवर में कूद गया। गहराई में पहुंचते ही डूबने लगा। सरोवर किनारे बैठे कुछ युवकों नें डूबते हुए देखा तो शोर मचाया। तब तक किशोर गहरे पानी में समा चुका था।
शोर शराबा सुनकर सरोवर किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। सुचना मिलते ही शीतला चौकिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोर को बुलाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया। आस-पास के लोगों ने मृतक की पहचान लाइन बाजार क्षेत्र के रामपुर जमीन हिसाामपुर निवासी किशन लाल के 17 वर्षीय पुत्र साहिल के रूप में की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी प्रक्रिया पूरी की। घरवालों के अनुसार मृतक साहिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शीतला चौकिया चौकी प्रभारी ईश चंद यादव ने भी मृतक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।