यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर खराब होने पर छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में हिंदी का पेपर खराब होने से तनावग्रस्त एक 16 वर्षीय छात्रा गरिमा जैसवार ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह स ...और पढ़ें

जंघई रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटने पर छात्रा के मौत की सूचना के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर)। जंघई जौनपुर रेलमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक से थोड़ी दूर, क्षेत्र के चौकी कला गांव की एक किशोरी चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा में हिन्दी का प्रश्नपत्र ठीक नही होने पर ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना चौकी कला गांव निवासी सुरेश जैसवार की बेटी गरिमा जैसवार 16 वर्ष आरडी मेमोरियल मार्डन कान्वेंट इण्टरमीडिएट कॉलेज जंघई प्रयागराज में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसका सेन्टर श्रीदेवी प्रसाद इण्टर कॉलेज पिलखिनी जंघई प्रयागराज गया था।
शुक्रवार की सुबह गरिमा 7 बजे घर से साइकिल से सोशल साइंस का परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। वह जंघई फाटक से पूरब तरफ साइकिल खड़ी कर जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर मीरगंज व सराय ममरेज की पुलिस तथा आरपीएफ व जीआरपी जंघई मौके पर पहुंच गये। शव जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्रा के चचेरे चाचा राजेश कुमार ने बताया की हिन्दी का पेपर ठीक नही गया और तीन प्रश्न छूट गये थे जिसको लेकर गरिमा घर आने पर काफी तनाव मे थी।
खबरें और भी
बोले जीआरपी प्रभारी
मृतक छात्रा के स्वजनों ने बताया कि हिंदी का पेपर ठीक नहीं गया इस लिए मृतक गरिमा तनाव में थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। -अरुण कुमार मिश्रा, जीआरपी प्रभारी, जंघई।