विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: पुलिस के रोकते ही बदमाशों ने किया फायर, मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गो-तस्कर गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Published: Wed, 07 Feb 2024 02:36 PM (IST)

Jaunpur News मुंगराबादशाहपुर व मीरगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार भोर मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गो-तस्कर को मुठभेड़ के बाद ...और पढ़ें

मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संवाद सूत्र, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर व मीरगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार भोर मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गो-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध चंदौली व वाराणसी में भी पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर संजय वर्मा रात में गश्त पर थे। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानन्द रजक के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ अपराधी गरियांव से मुंगराबादशाहपुर की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। त्वरित सक्रिय हुई पुलिस नीभापुर रेलवे क्रासिंग पहुंच गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।

बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर

रूकने का संकेत देने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अरोपित के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान पंवारा थाना के नरगहना निवासी अली हुसैन उर्फ अमन के रूप में हुई।

आरोपित के पास से एक मोटरसाइकिल, तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े अली हुसैन उर्फ अमन पर चंदौली व वाराणसी में भी पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें: वसूली के आरोप में दारोगा और तीन सिपाही निलंबित, युवक को छोड़ने के वसूले 10 हजार रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।