'श्रद्धा दुबे' आखिर किसकी गोद में लेटी है! वीडियो हुआ वायरल तो जौनपुर से सामने आया खतरनाक कनेक्शन
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे का करीबी माना जा रहा जुल्फिकार खान उर्फ जुल्फी जौनपुर के खेतासराय ...और पढ़ें
HighLights
श्रद्धा दुबे का वीडियो जुल्फी खान के साथ वायरल।
जुल्फी खान जौनपुर के खेतासराय का निवासी है।
पुलिस शिवा शर्मा हत्याकांड में जुल्फी की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। लखनऊ के रेस्टोरेंट संचालक शिवा शर्मा बहुचर्चित हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे का इंटरनेट मीडिया में प्रचलित एक वीडियो जिसमें वह अपने करीबी जुल्फिकार खान उर्फ जुल्फी की गोद में लेटी दिख रही है, वह जिले के नगर पंचायत खेतासराय का रहने वाला है।
उसके साथ श्रद्धा जौनपुर भी आ चुकी है। तब जुल्फी खान ने शाहगंज में कुछ धनाढ्यों व रसूखदारों से उसकी मुलाकात कराई थी। पुलिस शिवा शर्मा हत्याकांड में उसकी भूमिका की भी छानबीन कर रही है।
लगभग डेढ़ दशक से लखनऊ में बटलर पैलेस के पास एक फ्लैट में रहने वाले जुल्फी खान के बारे में चर्चा है कि वह सेक्स, सियासत, ग्लैमर व अपराध की दुनिया के गठजोड़ का खिलाड़ी है।
नेपाल से तस्करी के मामले में भी उसका नाम आ चुका है। लगभग डेढ़ दशक पूर्व एक कांग्रेसी विधायक के संपर्क में आने पर खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर नौकरी व ठेका दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम ऐंठना उसका धंधा बन गया। लखनऊ के एक चर्चित क्लब में लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात माडल श्रद्धा दुबे से हुई।
परिचय के बाद दोस्ती बढ़ने पर दोनों आए दिन साथ दिखाई देने लगे थे। वह श्रद्धा का बड़े नेताओं, रसूखदार लोगों व रईसजादों से मेलजोल कराने लगा। अंतरंग पलों की वीडियो रिकार्डिंग कर पैसे ऐंठने में उसका नाम आता रहा।
सजायाफ्ता है जुल्फी खान
जुल्फी खान सजायाफ्ता अपराधी है। लगभग डेढ़ दशक पहले उसने भाड़े के गुंडे बुला कर खेतासराय के बड़े कपड़ा कारोबारी परिवार पर प्राणघातक हमला किया था, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में दो वर्ष पूर्व अदालत ने उसे सज़ा सुनाई थी।
अंडरवर्ल्ड डान अबू सलेम के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में सितंबर 2024 में खेतासराय थाने में जुल्फी खान पर मुकदमा दर्ज है। जनवरी 2021 में भूमि विवाद में खेतासराय के दो व्यक्तियों की हत्या की सुपारी देने के मामले में भी जुल्फी खान का नाम चर्चा में आया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।