यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: पति ने मायके जाने से मना किया तो पत्नी ने की खुदकुशी, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Jaunpur News | UP Police | जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर खुर्द गांव में एक महिला ने मायके न जा पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर खुर्द गांव में एक महिला मायके ना जा पाने से क्षुब्ध हो गई और अपनी जान दे दी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी खुशबू ने मंगलवार को भोर में पक्के घर के गार्डर में पंखे के चुल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
परिजनों ने दहेज उत्पीड़न की दी तहरीर
जफराबाद के अहमदपुर गांव निवासी मृतका के पिता मदन गुप्त ने तहरीर देकर ससुर, सास,पति और ननद पर दहेज उत्पीड़न का तहरीर दिया है। पुलिस चारों आरोपित को कोतवाली ले आई।
खुशबू के मायके में पूजा था, उसने इसमें जाने की जिद की थी। उसका पति दिनेश उसे जाने से रोक रहा था। सोमवार को रात में पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। झगड़े के बाद खुशबू कमरे में सोने चली गई। मंगलवार को सुबह जब वह नहीं उठी तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा वह पंखे से लटकी थी।
परिवार के लोगों ने मायके सहित पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर जाकर शव उतारकर थाने लाई। मृतका के पिता मदन गुप्त ने ससुराल वालों पर मायके न जाने देने सहित मारने-पीटने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। खुशबू की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पास दो पुत्र अर्णव व अभिनय हैं।