विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के रहने वाले हैं दोनों अभियुक्त

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:13 AM (GMT+05:30)

बांदा के नरैनी में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बांदा के नरैनी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तार अभियुक्त मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी हैं।

  3. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

जागरण संवाददाता, नरैनी (बांदा)। नाबालिग को बहलाफुसला कर दुराचार करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के साथ पूर्व परिचित दो व्यक्तियों द्वारा गलत काम करने की सूचना दी गई थी। तहरीर के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पन्ना (एमपी) जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के पिस्ता गांव निवासी रामहित पुत्र सुल्लन और इसी गांव के उमेश उर्फ सज्जन पुत्र भजना को कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा सहित उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल सुशील सिंह, शेख राजा व आदर्श पांडेय शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- कानपुर-बांदा रेल मार्ग पर अंडरपास में जलभराव, हमीरपुर के 6 गांवों का टूटा संपर्क