विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ बेरहमी से मारपीट, बचाने आए युवक को भी पीटा; वीडियो वायरल

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:30 PM (IST)

गीता जयन्ती एक्सप्रेस में एक महिला यात्री और उसे बचाने आए युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

HighLights

  1. महिला यात्री और बचाने आए युवक से मारपीट।

  2. गीता जयन्ती एक्सप्रेस का वीडियो वायरल, जांच जारी।

  3. रेलवे अधिकारी घटना के स्थान-समय की पुष्टि में।

जागरण संवाददाता, झांसी। ट्रेन के कोच में महिला यात्री की बेरहमी से पिटाई और उसे बचाने पहुंचे युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई है।

लगभग 1 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो में 4 युवक पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक महिला को फर्श पर पटककर मारपीट करता दिखाई देता है। इतना ही नहीं, महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटने के दृश्य भी कैमरे में कैद हुए हैं।

हैरानी की बात यह रही कि कोच में मौजूद यात्रियों की भारी भीड़ घटना को देखती रही। जब एक युवक ने महिला को बचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना का वीडियो किसी यात्री ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना गीता जयन्ती एक्सप्रेस की है और लगभग 2 दिन पुरानी है। एक यात्री ने वीडियो को रेलवे के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कार्यवाही की मांग की है। हालाँकि रेलवे अधिकारी अभी तक घटना के स्थान और समय की पुष्टि नहीं कर सके हैं।

टॉयलेट के पास खड़े होने से शुरू हुआ विवाद

वायरल वीडियो और शिकायतकर्ता शुभम के अनुसार महिला कोच में टॉयलेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। बहस बढ़ी तो महिला ने युवक को धक्का दे दिया।

इसके बाद मामला अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि युवक ने महिला को नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में अन्य युवक भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। महिला के विरोध और शोर-शराबे के बावजूद मारपीट कुछ समय तक जारी रही।

बचाने पहुंचे शुभम पर भी टूट पड़े युवक

महिला के साथ हो रही मारपीट देखकर कुरुक्षेत्र से खजुराहो की यात्रा कर रहे शुभम ने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद 2 अन्य युवक शुभम पर टूट पड़े और उसके साथ भी मारपीट की।

वीडियो में कोच के अन्दर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। कुछ यात्री घटना को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि कई लोग केवल तमाशा देखते रहे। सवाल यह भी उठ रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद पहचान की कवायद

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद रेलवे और आरपीएफ मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। वीडियो को गीता जयन्ती एक्सप्रेस का बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारी अभी घटना के सही स्थान और समय की पुष्टि कर रहे हैं। झांसी रेल मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे के एक्स हैंडल पर इस तरह की कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है।

हालांकि महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना कब और कहां की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर योगेन्द्र राना ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वीडियो गीता जयन्ती एक्सप्रेस का बताया जा रहा है, लेकिन घटना किस मणाडल में हुई, इसकी पुष्टि की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बेतवा नदी में नाव पलटी: मछली पकड़ने गए दो भाई बहे, झांसी पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी