झांसी में एक करोड़ की GST चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा
झांसी की नवाबाद पुलिस ने एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के सरगना वीरेंद्र कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, झांसी। नवाबाद पुलिस ने फर्जी कंपनी के पंजीयन द्वारा एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है।
इस गैंग के दो सदस्य फरार है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लैपटाप और मोबाइल फोन की 39 सिमें बरामद की गई हैं, जिनका उपयोग जीएसटी विभाग में फर्म रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किया जाता था।
गुरुवार को एएसपी अरीबा नोमान ने बताया कि राज्य कर विभाग के अधिकारी अनिल कुमार यादव ने 18 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप है कि आरोपियों ने कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर झांसी के तालपुरा जेल रोड स्थित चिक मोहल्ला में डीके इंटरप्राइजेज नामक फर्म खोली और फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराकर विभाग को लगभग एक करोड़ रुपए का चूना लगाया।
एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की
जांच में पता चला कि गैंग ने बिना सप्लाई के एक करोड़ रुपये से अधिक की आइटीसी हासिल की थी। नवाबाद पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के दीप विहार कालोनी निवासी वीरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने गैंग के अन्य सदस्यों के नाम बताए, जिनके साथ मिलकर फर्जी फर्म खोली गई थी। यह गैंग नशेड़ी लोगों को प्रलोभन देकर सिम हासिल करता था। गैंग सिम नंबर के आधार पर फर्म पंजीयन और फिर इनपुट क्रेडिट का खेल रचता था।