विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में नौकर ने चोरी के पैसे से सौतेले बाप को दिलाई Maruti Ertiga, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:54 PM (IST)

झाँसी में एक नर्सिंग होम के नौकर ने तीन साल तक मालिक के लॉकर से पैसे चुराए। उ

चोरी के पैसों से अपने सौतेले पिता को कार और ताऊ को बाइक दिलाई।

चोरी के पैसों से अपने सौतेले पिता को कार और ताऊ को बाइक दिलाई।

HighLights

  1. नौकर ने तीन साल तक मालिक के लॉकर से चोरी की।

  2. चोरी के पैसों से पिता को कार, ताऊ को बाइक दिलाई।

  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, 1.10 लाख रुपये बरामद।

जागरण संवाददाता, झाँसी। नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर के यहाँ काम करने वाला नौकर 3 वर्ष से उनके लॉकर से नकदी चुरा रहा था और उसी चोरी के पैसे से उसने अपने सौतेले पिता को कार व ताऊ को बाइक दिलाई थी। वह लॉकर की चाबी निकालकर कभी 10 हजार तो कभी 15 हजार रुपये पार कर देता था।

चोरी के पैसों से ही वाहनों की किश्त जमा की जा रही थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी (सिटी) प्रीति सिंह ने बताया कि नवाबाद थाना क्षेत्र में शिवाजी नगर स्थित एक नर्सिंग होम में गुमनावारा सुधा विहार कॉलनि निवासी दीपांशु अड़जरिया अपनी माँ ज्योति के साथ के काम करने आता था। अस्पताल के संचालक डॉ. संजय त्रिपाठी ने 23 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहाँ लॉकर से लगातार रुपए चोरी हो रहे थे।

2 दिन पहले उनके यहाँ काम करने वाला दीपांशु ही रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा गया। एसपी (सिटी) के अनुसार पकड़े जाने के बाद वह भाग निकला, पर नवाबाद पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दीपांशु ने बताया कि लॉकर की चाबी बाहर बने बाथरूम की दराज में रखी रहती थी। वह चुपचाप चाबी निकालकर लॉकर खोलता और नकदी पार कर देता था। कभी 10 हजार तो कभी 15 हजार रुपये निकालने के बाद चाबी वापस उसी जगह रख देता था, ताकि किसी को शक न हो। वह लम्बे समय से चोरी कर रहा था।

सौतेले पिता को कार, ताऊ के लिए बाइक

चोरी की रकम से उसने अपने सौतेले पिता रामनरेश और ताऊ रामाधार को रुपये दिए थे। इन्हीं पैसों से पिता ने सेकण्ड हैण्ड अर्टिगा कार खरीदी, जबकि ताऊ रामाधार के लिए मोटरसाइकिल खरीदी गई। कार की किस्त भी चोरी की रकम से चुकाई जाती थी। पुलिस अब दोनों वाहनों की खरीद और भुगतान से जुड़े तथ्यों की जाँच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.10 एक लाख रुपये बरामद किए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।