विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य 13 मार्च को ललितपुर आएंगे, ये है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Published: Tue, 10 Mar 2026 10:46 AM (IST)

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 13 मार्च को ललितपुर दौरा प्रस्तावित है। प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ललितपुर ब्यूरो। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 13 मार्च को एक दिवसीय जनपद दौरा प्रस्तावित है। उप मुख्यमन्त्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों तेज हो गई हैं।

सोमवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत के साथ जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक ने सभा स्थल गिन्नौट बाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर जनपद आ रहे हैं। उप मुख्यमन्त्री का हेलीकॉप्टर 13 मार्च को 11.15 बजे लोवर रोहिणी डेम कारीटोरन तहसील मड़ावरा थाना गिरार में बनाये गये हैलीपेड पर उतरेगा।

यहाँ से कार द्वारा 11.25 बजे श्री दिगम्बर जैन पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कारीटोरन, 12.55 बजे ललितपुर में पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड, 1 बजकर 5 मिनट पर गिन्नौट बाग पहुंचकर मण्डलीय सरस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद वह विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उपमुख्यमन्त्री 2.15 बजे यहाँ से प्रस्थान कर 2.20 बजे तक जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। डिप्टी सीएम 3.50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलिपेड पहुँचेंगे और 4 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगे।

उप मुख्यमन्त्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने सभा स्थल गिन्नोट बाग पहुंचकर पाण्डाल, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी/ प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार सिंह, ईओ नगरपालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, भाजपा नेता प्रदीप चौबे, गौरव गौतम के अलावा अन्य मौजूद रहे।

पारिजात के पेड़ों का संरक्षण करेगी नगरपालिका

बीते रोज गिन्नौट बाग में खड़े पारिजात के प्राचीन 5 पेड़ों में से 1 पेड़ जड़ से उखड़ गया था, जिसे वन विभाग ने नर्सरी में सुरक्षित रखवा दिया।

सोमवार को गिन्नौट बाग पहुँचे जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने वन विभाग के अधिकारियों से पेड़ों के संरक्षण की जानकारी ली। साथ ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को शेष चार पेड़ों के चारों तरफ बाउण्ड्रीवाल बनवाकर सुरक्षा करने के निर्देश दिये।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।