Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के सामने खड़ी की मुसीबत, खेत में बिछी गेहूं की फसल

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 04:25 PM (IST)

    ललितपुर जिले के पाली, बस्तगुवाँ, जखौरा और बार क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है। पकी हुई फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ललितपुर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान।

    2. पकी हुई गेहूं की फसल खेतों में पूरी तरह बिछ गई।

    3. किसानों ने मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।

    जागरण संवाददाता, पाली (ललितपुर)। किसानों की उम्मीदों की उपज..धरती का सोना अर्थात गेंहू की फसल पककर खेतों में तैयार खड़ी थी, कहीं कटाई शुरू हो गयी थी, तो कोई किसान हार्वेस्टर मशीन, ट्रैक्टर थ्रेशर के आने के इन्तजार में बना था।

    शाम को बिन बादलों के बीच न केवल झमाझम बारिश हुयी, बल्कि तेज हवाओं के बीच बेर के आकार के आसमान से ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पाली क्षेत्र में कुआं बस्ती, बजरंगगढ़, ठगारी, करमरा, राधापुर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान बताया जा रहा है । किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा की माँग की।

    ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान

    ग्राम देवरान, बार क्षेत्र के ग्राम हीरापुर, बस्तगुवां, मथुरा डांग, सेमरा डांग, बरौदा डांग, गडिया आदि गाँवों जमकर ओलावृष्टि हुयी, जिससे गेहूँ की फसल खेतों में बिछ गयी। इससे किसान बर्बादी के कगार पर आ गये हैं। बार क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से अतिवृष्टि एवं कुछ ग्रामो में हुई ओलावृष्टि की मौके पर जांच कर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।

    बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसान की कमर

    शुक्रवार की मध्य रात्रि एवं शुक्रवार की दोपहर में हुई अत्यधिक बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोडक़र रख दी। बताते चलें कि इस समय किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल काट रहा है और कटी हुई फसल पर हुई जोरदार बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

    खबरें और भी

    कस्बा जखौरा एवं इसके आसपास के क्षेत्र में हुई अत्यधिक बारिश के कारण किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार की सुबह तक मौसम साफ दिख रहा था। किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी, लेकिन रात में हुई बारिश और दोपहर की ओलावृष्टि ने किसानों को बहुत बुरी तरह से झंझोर कर रख दिया है।

    बार क्षेत्र में हुयी बारिश और ओलावृष्टि

    बार क्षेत्र में भी जमकर हुयी ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गयी। किसान विलाप करते नजर आये। बार क्षेत्र के ग्राम सेमराभाग नगर, टोड़ी, बार, वस्त्रावन, बछरावानी, तुर्का, भावनी, बम्हौरी खड़ैत, बम्हौरी सहना में जमकर बारिश और ओलावृष्टि की जानकारी मिली है। इससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुँच गया है।

    ओलावृष्टि से किसान बर्बाद

    कस्बा अर्जुनखिरिया सहित आसपास के समीपस्थ क्षेत्रों में बै-मौसम हुयी बारिश और ओलावृष्टि से किसान बर्बाद हो गया। खेत में खड़ी गेहूँ की फसल ओलावृष्टि से बिछ गयी, तो वहीं खेत तालाब बन गये। खेत में कटी डली फसल भी खराब हो गयी। इससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुँच गया है। किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा की की माँग की।