Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महोबा : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; चोरी की नकदी-जेवर और अवैध तमंचा बरामद

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:52 PM (IST)

    महोबा पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों ने लिलवां गां ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महोबा पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया।

    2. एक बदमाश भूरा उर्फ हरिकिशन के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

    3. गिरफ्तार बदमाशों ने लिलवां गांव में चोरी की वारदातें कबूल कीं।

    जागरण संवाददाता, महोबा। जिले के महोबकंठ थाना पुलिस एवं एसओजी पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है,जो घायल हुआ और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों ने लिलवां गांव में चार घरों में चोरी करने का जुर्म इकबाल किया है।

    बता दें कि जनपद महोबा के थाना महोबकंठ अंतर्गत लिलवां गांव आता है। गांव में निवासरत चार लोगों के घरों में 19/20 जुलाई की रात्रि में चोरी की घटना घटित हुई थी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

    पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी/बरामदगी के लिए अपर एसपी वन्दना सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में थाना महोबकंठ पुलिस,एसओजी एवं सर्विलांस टीम टीमों ने सीसीटीवी फुटेज,तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर लगातार अभियान चलाया।

    बताया कि पुलिस टीम 4/5 अगस्त की रात्रि में मुखबिर से सूचना पर रिवई के पास पहुंची। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रोकने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी,जबकि दो अन्य को भी गिरफ्तार किया है।

    खबरें और भी

    ये है पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश

    महोबकंठ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये बदमाशों में पैर में गोली लगने से घायल भूरा उर्फ हरिकिशन राजपूत पुत्र परमेश्वरी दयाल निवासी कुलहेन्ढ़ा थाना मझगवा जनपद हमीरपुर व अंशुल राजपूत पुत्र हरिमोहन राजपूत निवासी कैंथा थाना- राठ जिला हमीरपुर तथा प्रिन्स राजपूत पुत्र रवीन्द्र राजपूत निवासी-टोला रावत थाना- मझगंवा जिला-हमीरपुर शामिल है।

    जिला अस्पताल में उपचारित है घायल बदमाश

    महोबकंठ थाना पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश भूरा उर्फ हरिकिशन राजपूत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति चिकित्सकों द्वारा स्थिर बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक नद बढ़ाया की सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    पुलिस पूछताछ में लिलवां गांव में चोरी करने का जुर्म इकबाल किया

    जिले के महोबकंठ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में काकडे गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान ग्राम लिलवां में हुई चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया है। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि पूर्व में भी चोरी,लूट,गैंगस्टर एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

    पुलिस मुठभेड़ दौरान दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागे

    जिले के महोबकंठ थाना पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौका पाकर भागने में सफल हुए है। पुलिस के अनुसार भागे हुये बदमाशों में आशू राजपूत पुत्र सिद्धगोपाल निवासी कुल्हेड़ा थाना मझगवाँ जिला हमीरपुर व अजय राजपूत पुत्र अज्ञात नि. बल्लाय थाना खरेला महोबा शामिल है। पुलिस उक्त भागे हुए बदमशों की तलाश में जुटी हुई है।

    मुठभेड़ में गोली से घायल बदमाश पर दर्ज है 24 आपराधिक मुकदमा

    जिले के महोबकंठ थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गोली से घायल हुए बदमाश भूरा राजपूत उर्फ हरीकिशन पुत्र परमेश्वरीदयाल निवासी कुल्हेड़ा थाना मझगवां जिला हमीरपुर कर लम्बा आपराधिक इतिहास है,जिस पर विविध थानों में 24 मुकदमे दर्ज है,जो संगीन अपराध से संबंधित है और न्यायालय विचाराधीन है।

    उक्त पर थाना मटौंध जनपद बाँदा, थाना जरिया जिला हमीरपुर,थाना मझगवाँ जिला हमीरपुर,थाना मुस्करा जिला हमीरपुर,थाना राठ जिला हमीरपुर,थाना पाली जिला हरदोई,थाना कोतवाली उरई जिला जालौन,थाना मऊरानीपुर जिला झाँसी,थाना कुलपहाड़ जिला महोबा,थाना कोतवाली नगर जिला महोबा,थाना महोबकंठ जिला महोबा,थाना पनवाड़ी जिला महोबा आदि शामिल है।

    गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में महोबकंठ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, एसएसआई कन्हैयालाल,एसआई रामकुमार,एसआई अजय प्रताप सिंह,सिपाही मनोज कुमार,नितिन कुमार,रिक्रूट आरक्षी सारंग रंजन मिश्रा,श्रीकान्त पटेल,सिपाही तेज सिंह व जनपदीय स्वॉट/सर्विलांस टीम एसआई विवेक यादव,आरक्षी अभिषेक वर्मा,दीपक वर्मा,निर्भय सिंह,रंजीत सिंह,नीलेश कुमार, सत्यम सिंह,कुलदीप यादव व सिपाही अभिषेक दुबे शामिल रहे।