Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर बैठे बिजली बिल भुगतान की नई सुविधा, इस नंबर पर 'Hii' भेजें... वॉट्सएप पर आ जाएगा लिंक

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 03:56 PM (IST)

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए वॉट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। इससे अब घर बैठे बिजली बिल भुगतान, शिकायत दर्ज करने और अन्य 10 मह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण प्रतिनिधि, शिवपुरी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने बिजली उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल सुविधाओं का दायरा बढ़ाते हुए वॉट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है।

    इस सुविधा के माध्यम से अब उपभोक्ता बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए अपने मोबाइल से ही बिजली बिल डाउनलोड करने और उसका भुगतान करने सहित अन्य 10 महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    कंपनी का मुख्य उद्देश्य बिजली संबंधी कार्यों को सरल और त्वरित बनाना है ताकि उपभोक्ताओं को कतारों में न लगना पड़े।

    इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल में कंपनी का अधिकृत नंबर 0755 2551222 सेव करना होगा। इस नंबर पर संदेश भेजने मात्र से ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    जैसे ही उपभोक्ता इस नंबर पर हाय लिखकर भेजेंगे उनके सामने 10 अलग-अलग सेवाओं की सूची आ जाएगी। बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को सूची में दिए गए 2 नंबर के विकल्प का चयन करना होगा जिसके बाद बिल देखने और भुगतान करने के अन्य विकल्प दिखाई देंगे।

    प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी दर्ज करने का विकल्प मिलता है। जैसे ही उपभोक्ता अपना कनेक्शन नंबर चुनते हैं उनके मोबाइल पर बिल की कुल राशि के साथ पीडीएफ फाइल आ जाती है।

    इसके बाद उपभोक्ता के पास बिल देखने या सीधे भुगतान करने का विकल्प होता है। यदि उपभोक्ता भुगतान करना चाहते हैं तो वे पे नाऊ पर क्लिक कर सकते हैं जिसके बाद वॉट्सएप पे गूगल पे फोन पे और पेटीएम जैसे यूपीआई माध्यमों से राशि जमा की जा सकती है।

    भुगतान की प्रक्रिया पूरी होते ही उपभोक्ता को मोबाइल पर ही डिजिटल रसीद प्राप्त हो जाएगी। उपभोक्ता इस रसीद को अपने फोन में भविष्य के लिए सुरक्षित कर सकते हैं या उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

    इस पूरी व्यवस्था से उपभोक्ताओं को न केवल समय की बचत होगी बल्कि वे किसी भी स्थान से अपना बिजली बिल प्रबंधित कर सकेंगे।

    इस चैटबॉट के जरिए उपभोक्ता केवल बिल भुगतान ही नहीं बल्कि अन्य कई कार्य भी कर सकते हैं। उपलब्ध 10 सुविधाओं में बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करना मोबाइल नंबर को कनेक्शन से लिंक करना सेल्फ रीडिंग की सुविधा नए सर्विस कनेक्शन या नेट मीटरिंग के लिए आवेदन करना मौजूदा कनेक्शन में बदलाव के लिए आवेदन देना और सोलर रूफटॉप के लिए आवेदन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा उपभोक्ता फिजिकल बिल की मांग भी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए कर सकते हैं।

    खबरें और भी