विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Up News: सब्‍जियों की महंगाई के बीच टमाटर को मिली 'पुलिस सुरक्षा', क्या है मामला

Published: Sat, 19 Oct 2024 08:37 AM (IST)

झांसी में टमाटरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां ...और पढ़ें

झांसी में हाइवे पर पड़े टमाटरों की रखवाली करती पुलिस। फोटो-वीडियो ग्रैब
झांसी में हाइवे पर पड़े टमाटरों की रखवाली करती पुलिस। फोटो-वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. झांसी में हाईवे पर पलटा टमाटर से भरा ट्रक
  2. लूट से बचाने को रात भर पहरा देती रही पुलिस

 जागरण संवाददाता, झांसी। उत्‍तर प्रदेश के झांसी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जा रहा है। यहां टमाटर को पुलिस की सुरक्षा दी गई है। यह खबर सुनकर एक बार सबका सिर घुमना तय है। हालांकि यह खबर बिल्‍कुल सही है। यहां टमाटर को लुटने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे पुलिस को सुरक्षा में खड़ा होना पड़ा। आइए आपको पूरी खबर बताते हैं।

दरअसल, शिवपुरी बाइपास पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक एक महिला को टक्कर मारते हुए पलट गया था। ट्रक में भरे टमाटर सड़क पर फैल गए थे। इन्हें लूटने के लिए आसपास के रहने वाले पहुंच गए। कुछ लोग तो टमाटर उठाकर भाग भी गए।

जानकारी होने पर पुलिस ने रात भर पहरा दिया, ताकि टमाटर चोरी न हो सकें। दैनिक जागरण के 18 अक्टूबर के अंक में पेज 9 पर ‘स्कूटी सवार महिला को बचाने में टमाटर से भरा ट्रक पलटा, महिला घायल’ समाचार प्रकाशित किया था। बंगलुरु से दिल्ली जा रहे एक ट्रक में 18 टन टमाटर भरे थे।

टमाटर को लूट से बचाने के लिए पुलिस तैनात-जागरण


 बंगलुरु के रहने वाले ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी जब बिहारी तिराहा से शिवपुरी बाइपास पर जा रही थी, एक गाय को बचाने के प्रयास में सन्तुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में लदे टमाटर सड़क के साथ ही आसपास फैल गए। इस बीच एक स्कूटी सवार महिला लहरगिर्द निवासी सोनल भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई थी।

इस समय सब्जियों के दाम आसामान छू रहे हैं।- जागरण (File Photo)


इसे भी पढ़ें-उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्‍यमंत्री ने आज बुलाई अहम बैठक, योगी ने खुद संभाली है कमान

उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया था। टमाटर सड़क पर पड़े होने की जानकारी लगते ही आसपास रहने वाले लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और टमाटर भरकर ले जाने लगे। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पलटे हुए ट्रक को किनारे कर आवागमन सुचारू कराया। साथ ही वहां टमाटरों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए।

इसे भी पढ़ें-कानपुर में उपचुनाव को लेकर सपा की बैठक में बवाल, अखिलेश यादव के नाम पर विधायकों में तकरार

इन्‍होंने क्‍या कहा...

आसमान छू रहे हैं टमाटर के दाम

टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। फुटकर में टमाटर 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। सड़क पर टमाटर गिरने की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुँच गए और पुलिस के आने से पहले ही काफी टमाटर उठा ले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।