Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बिहार में जनता हारी...', विधानसभा चुनावों के परिणाम पर ये क्या बोल गए स्वामी प्रसाद मौर्या?

    By M Akil Edited By: Sakshi Gupta
    Updated: Mon, 17 Nov 2025 05:46 PM (GMT+05:30)

    अपनी जनता पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने बिहार चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। पूर्व विधा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बिहार विधानसभा चुनाव पर स्वामी मौर्य का तंज

    2. स्वामी प्रसाद बोले- बिहार में जनता हारी

    3. बोले- चुनाव प्रचार के समय भाजपा के नेता दौड़ाए जा रहे थे

    जागरण संवाददाता, महोबा। बिहार में जनता हारी है और ईवीएम जीती है, ये जनादेश जनता का नहीं है। उक्त बात अपनी जनता पार्टी के संस्थापक/ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सोमवार को संविधान सम्मान यात्रा के दौरान भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए पनवाड़ी में आयोजित नुक्कड़ सभा में कही है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है,इनकी गलत नीतियों के चलते करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं और सरकारी नौकरियों के लाले पड़ गए हैं। कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। हाल ही में बिहार में एनडीए प्रचंड जीत पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के समय भाजपा के नेता दौड़ाए जा रहे थे, उनको बिहार की जनता प्रचार नहीं करने दे रही थी।

    बावजूद इसके एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। जिससे साफ है कि ईवीएम और सत्ता का दुरुपयोग किया गया है। इसी क्रम में तिंदवारी के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से संविधान विरोधी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाति देखकर परेशान किया और कराया जा रहा हैं।

    कहा कि बिहार में जनता ने जनादेश नहीं दिया। इससे पहले संविधान सम्मान यात्रा के साथ पनवाड़ी आए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या,तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति आदि का बिहारी लाल कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा,मयंक कुशवाहा आदि ने यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यात्रा भरवारा गांव पहुंची।

    खबरें और भी

    वहां भी उनसे जुड़े लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के रूप में थाना के अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह,एसआई रामकिशन यादव,एसआई पवन गौड़ मौजूद रहे।