Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banda News: केन नदी नहाने गए 2 सगे भाई डूबे, एक की मौत; पर‍िवार में मचा कोहराम

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 01:16 PM (IST)

    बांदा में केन नदी में नहाते समय दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक प्रिंस अपनी बुआ के घर गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह ...और पढ़ें

    केन नदी नहाने गए युवक की डूबकर मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    केन नदी नहाने गए युवक की डूबकर मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बांदा। बुआ के घर गए दो सगे भाई केन नदी में नहाते समय गहरे पानी में समा गए। इसमें एक भाई की मौत हो गए, जबकि दूसरे भाई को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी 15 वर्षीय प्रिंस पुत्र कौशल यादव बुधवार को अपनी मां शोभा, पिता, छोटे भाई पीयूष बहन के साथ अपनी बुआ रानी के घर छतरपुर जिले के बारीगढ़ गांव गया था। गुरुवार की सुबह प्रिंस अपने 7 वर्षीय छोटे भाई पीयूष और पड़ोस के बच्चों के साथ केन नदी नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया।

    भाई को डूबता देख बचाने के लिए पीयूष ने भी नदी मे छलाँग लगा दी, जिससे वह भी डूब गया। साथी बच्चो ने शोर मचाया। शोर गुल सुनकर आसपास नहा रहे लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुँच गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनो को पानी से बाहर निकाला।

    दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। पीयूष का इलाज चल रहा है। मृतक के ममेरे भाई रतीराम ने बताया कि कौशल अपने परिवार के साथ मुम्बई में रहता है। एक साल में एक बार गांव आता है। वह कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ गांव आया है। मुम्बई जाने से पहले वह अपनी बहन से मिलने के लिए परिवार सहित आया है। गुरुवार को यह घटना हो गई, मृतक दो भाइयों में बड़ा था। अचानक हुई इस घटना से मां शोभा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    खबरें और भी