विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शताब्दी एक्सप्रेस में छूटा मर्चेंट नेवी कर्मी का सोने वाला बैग, टीटीई ने 4500 डॉलर और गोल्ड लौटाकर जीता दिल

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:23 PM (IST)

शताब्दी एक्सप्रेस में एक यात्री का कीमती सामान से भरा बैग छूट गया था, जिसमें 4500 डॉलर और सोना भी था।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री का कीमती बैग छूटा।

  2. बैग में 4500 डॉलर, सोना और दस्तावेज थे।

  3. टीटीई नीरज त्रिपाठी ने ईमानदारी से लौटाया बैग।

जागरण संवाददाता, झांसी। टीटीई ने शताब्दी एक्सप्रेस में छूटे यात्री के कीमती सामान से भरे बैग को सुरक्षित लौटा दिया

ग्वालियर निवासी मर्चेण्ट नेवी में कार्यरत पंकज सिंह राणा शताब्दी एक्सप्रेस के कोच सी-10 में कर रहे थे। जल्दबाजी में वह ग्वालियर स्टेशन पर उतर गये और अपना बैग सीट पर भूल गए। बैग में कीमती सामान और विदेश यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज होने के कारण वह परेशान हो गए।

उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ट्रेन में तैनात टीटीई नीरज त्रिपाठी से उनका सम्पर्क हुआ। बैग में पासपोर्ट, 4500 अमेरिकी डॉलर, विभिन्न देशों की मुद्रा, 15 ग्राम सोना और लगभग 25 हजार रुपये कीमत की घड़ी समेत कई महत्वपूर्ण वस्तुएं थीं। टीटीई ने सीट पर पहुँचकर बैग अपने कब्जे में लेकर यात्री को जानकारी दी। यात्री के झांसी आने पर टीटीई ने उक्त बैग ने सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- इटावा में झारखंड स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के कोच से धुआं निकलने से मचा हड़कंप, 30 मिनट तक रुकी ट्रेन

यह भी पढ़ें- शराब के नशे में शताब्दी एक्सप्रेस में हंगामा, धनबाद में उतारा गया पुलिस जवान; थैले से मिलीं 5 बोतलें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।