अज्ञात की लाश को रात भर कुचलती रहीं गाड़ियां, सड़क पर चिपके टुकड़े; झाँसी-शिवपुरी हाईवे पर हादसा
राहगीरों ने सुबह 7 बजे देखा, जिस पर रात भर भारी वाहन गुजरने से शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मोर्चरी भेजा और पहचान के ल ...और पढ़ें

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, झाँसी। झाँसी-शिवपुरी हाइवे पर रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में एक विवाहघर के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। सुबह लगभग 7 बजे राहगीरों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी।
शव की हालत ऐसी थी कि शुरूआत में राहगीरों ने इसे किसी जानवर का शव समझा, लेकिन पास जाने पर यह मानव शरीर प्रतीत हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस को बुलाया।
भारी वाहनों से कुचलने से शव के टुकड़े सड़क पर चिपके
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव किसी पुरुष का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा सुबह के समय हुआ होगा। अनुमान है कि शव के ऊपर से दर्जनों भारी वाहन गुजर गए, जिससे शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। शव के अवशेष हाईवे पर लगभग 100 मीटर तक बिखरे पड़े थे। ऐसे में उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रक्सा रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि यह दुर्घटना देर रात हुई होगी। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।