Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत‍ि को नींद की गोली खि‍लाकर रात में ससुर के पास चली जाती थी बहू, खुला मामला तो हर कोई रह गया दंग; फ‍िर...

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 05:00 PM (IST)

    झांसी में ससुर और बहू के बीच अवैध संबंधों का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मह‍िला अपने पत‍ि को नींद की गोली खि‍लाकर रोज रात में ससुर के पास ...और पढ़ें

    झांसी में ससुर और बहू के अवैध र‍िश्‍तों का खौफनाक अंजाम।- सांकेति‍क तस्‍वीर
    झांसी में ससुर और बहू के अवैध र‍िश्‍तों का खौफनाक अंजाम।- सांकेति‍क तस्‍वीर

    जागरण टीम, झांसी। झांसी में र‍िश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध बन गए। बहू अपने पत‍ि को नींद की गोली खि‍लाकर रोज रात में ससुर के पास चली जाती थी। यही नहीं दोनों एक साथ बैठकर शराब भी पीते थे। ये नाजायज रिश्ता परिवारवालों के सामने आ गया, ज‍िसके बाद ससुर ने जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर माफी भी मांगी।

    टोड़ीफतेहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 48 वर्षीय रवि (काल्पनिक नाम) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रवि की पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी की मौत के बाद रवि के परिजनों ने एक महिला शांति देवी (काल्‍पन‍िक नाम) से शादी करा दी। महिला के पति की मौत हो गई थी और उसका एक चार साल का बेटा था। शादी के बाद शांत‍ि देवी पति और पुत्र के साथ रहने लगी। उनके बीच में सबकुछ सही चल रहा था। बेटा बड़ा हुआ तो पांच साल पहले उसकी शादी कर दी थी।

    ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध

    शांति देवी ने बताया क‍ि बेटे की शादी के बाद से ही बहू उसे प्रताड़ित करने लगी। शांत‍ि ने बताया क‍ि कुछ समय बाद उसने अपने पत‍ि रवि को बहू के साथ आपत्त‍िजनक स्‍थि‍ति में देख ल‍िया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, ज‍िससे वह डर गई। ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध थे।

    पत्नी ने दोनों के र‍िश्‍तों का क‍िया खुलासा  

    शांति देवी ने बताया, बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बहू ने पांच महीने से उसे घर नहीं आने दिया। वह बेटे को डरा-धमकाकर रखती थी। भाई दूज पर दोनों उसकी हत्या की बात कह रहे थे, जिसको उसने सुन लिया था। दोनों ने कुल्हाड़ी पर धार लगाकर रख ली थी। वह डरकर भाइयों का टीका करने का बहाना बनाकर मायके चली गई। घर पर बहू और ससुर रह रहे थे। उसने दोनों के रिश्तों के बारे में सभी को बता दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: नशे की हालत में पिता ने पुत्र की गला दबाकर की हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता हुआ फरार

    ससुर ने जहर खाकर दी जान  

    शांति ने बताया क‍ि वह मायके में थी, तभी शनिवार को पति का फोन आया और बोला, मैं जहर खा रहा हूं, मैं गलत क‍िया है और ज्‍यादा शराब पी ली है। इसके बाद फोन कट गया। बाद में पता चला कि पति ने जहर खा लिया है। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शांति देवी का कहना था कि ससुर ने जो किया वह बहुत बुरा किया, लेकिन वह चाहती है क‍ि बहू अब बेटे के साथ रहे और अपने परिवार को संभाले। उसका एक चार साल का पुत्र भी है।

    यह भी पढ़ें: UP News: लखीमपुर में सेटेलाइट से जलती दिखी पराली, SDM ने दो किसानों पर लगाया जुर्माना; होगी कानूनी कार्रवाई

    पुल‍िस ने क्‍या कहा? 

    थानाध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा ने कहा क‍ि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के जहर खाने की सूचना मिली थी। परिजन उसका उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए थे। संभावना है क‍ि परिवार में विवाद के चलते उसने जहर खाया होगा।