Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amroha News : घर के आंगन में खड़े ट्रैक्टर के सामने बैठी थी महिला- बच्चों ने गलती से कर दिया स्टार्ट

    By Saurav KumarEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 03:54 PM (IST)

    अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होमामला सैदनगली थाना क्षेत्र के सोहत गढ़ी गांव का है। गांव निवासी सतीश उर्फ गुड्डू का ट्रैक्टर घर पर खड़ा हुआ था। चाबी भी ट्रैक ...और पढ़ें

    Amroha News : अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ा, महिला की मृत्यु
    Amroha News : अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ा, महिला की मृत्यु

    संवाद सहयोगी, हसनपुर। घर के आंगन में खड़ा ट्रैक्टर बच्चों की शरारत से अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। जिससे पहिए के नीचे आकर गृह स्वामिनी की मृत्यु हो गई।

    मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के सोहत गढ़ी गांव का है। गांव निवासी सतीश उर्फ गुड्डू का ट्रैक्टर घर पर खड़ा हुआ था। चाबी भी ट्रैक्टर में लगी हुई थी। सुबह करीब सात बजे परिवार के बच्चे ट्रैक्टर के पास खेल रहे थे। अचानक किसी बच्चे ने चाबी घुमा दी। गेयर में होने की वजह से ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया।

    ट्रैक्टर के सामने चारपाई पर बैठी गृह स्वामी की 40 वर्षीय पत्नी आशा देवी की मौके पर ही पहिए के नीचे आकर मृत्यु हो गई। दिन निकलते ही महिला की मृत्यु से परिवार में चीख पुकार मच गई।

    लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला ने अपने पीछे दो मासूम बेटे एवं एक बेटी को छोड़ा है। गमगीन माहौल में बगैर किसी कानूनी कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी का कहना है कि महिला की मृत्यु के संबंध में थाने पर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।