Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    INDI गठबंधन की बढ़त के बीच अखिलेश के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया सियासी तापमान, पेश की प्रधानमंंत्री पद की दावेदारी

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:21 PM (IST)

    Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 36 सीटों पर समाजवाद ...और पढ़ें

    INDI गठबंधन की बढ़त के बीच अखिलेश के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया सियासी तापमान, पेश की प्रधानमंंत्री पद की दावेदारी
    INDI गठबंधन की बढ़त के बीच अखिलेश के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया सियासी तापमान, पेश की प्रधानमंंत्री पद की दावेदारी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Lok Sabha Election Result) लोकसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 36 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। जबकि 33 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं सात सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त बना रखी है। इसके अलावा दो सीटों एनडीए गठबंधन में शामिल रालोद की बढ़त है।

    उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 43 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन को मिल रही बढ़त के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी बीच कन्नौज में लगे एक पोस्टर में अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री की अग्रिम बधाई दी जा रही है। इस पोस्टर के जारी होने के बाद एक फिर सियासी कयासबाजी तेज हो गई है।

    लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश (UP Lok Sabha Seat) की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है, यही कारण है कि कहा जाता है संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

    2019 लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election) में उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। जबकि सपा को 05 और बसपा को 10 सीटें मिली थी।

    खबरें और भी

    यूपी की वीआईपी सीटें (Uttar Pradesh VIP Seats)

    उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों पर सभी की नजरें हैं। जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से एक्ट्रेस हेमा मालिनी, कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी डिंपल यादव, गोंडा से करण भूषण सिंह, गोरखपुर से भोजपुरी एक्टर रवि किशन और गाजीपुर से अफजाल अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया, चुनाव आयोग ये कही ये बात