Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सजे दरबार, मनमोहक झांकियां

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 06:58 PM (IST)

    कई जगहों पर झांकी सजाई गई। लोगों ने आकर्षक झांकी ...और पढ़ें

    श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सजे दरबार, मनमोहक झांकियां
    श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सजे दरबार, मनमोहक झांकियां

    श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सजे दरबार, मनमोहक झांकियां

    संवाद सहयोगी, तिर्वा : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नगर में जगह-जगह झांकी सजाई गई। झांकी की भव्यता देखने को लोगों की लाइनें लगी रहीं। डीजे की धुनों पर युवा झूमते रहे। कई जगहों पर कीर्तन हुए और लोगों ने आनंद उठाया।

    शुक्रवार को कस्बे के श्रीदौलेश्वर धाम, मां अन्नपूर्णा मंदिर, पंचमुखी बाबा मंदिर, ठठिया रोड संतोषी माता मंदिर, इंदरगगढ़ तिराहा रामेश्वरम धाम समेत कई जगहों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अद्भुत झांकी सजाई गई। इसके अलावा अन्नपूर्णा नगर, बौद्ध नगर, दुर्गानगर, आजाद नगर, मंडी बाजार, कालिका नगर समेत कई जगहों पर झांकी सजाई गई। लोगों ने आकर्षक झांकी सजाई। जिसमें शिव परिवार, राम दरबार समेत अन्य भगवान की प्रतिमा स्थापित रहीं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कारागार का दृश्य भी दर्शाया गया। भगवान शिव का कैलाश पर्वत व उनकी जटा से निकलती गंगा की धार की मनमोहक झांकी रही। कोतवाली में कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, कस्बा चौकी इंचार्ज शशिकांत कनौजिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

    51 रुपये में बिका खीरा:

    लोगों में आस्था है कि जन्मोत्सव मनाने के लिए नार वाले खीरा में श्रीकृष्ण की प्रतिमा को कुछ समय के लिए रखा जाता है। इससे दुकानदारों ने नार वाला खीरा कम से कम 51 रुपये में बिक्री किया। बेहतर गुणवत्ता का खीरा 101 व 251 रुपये तक बिक्री किया गया।