इश्क, गुस्सा और तेजाब… प्रेमी की शादी तय हुई तो सह नहीं पाई शादीशुदा प्रेमिका, कर दिया एसिड अटैक
कन्नौज के विशुनगढ़ में शादी तय होने से नाराज एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी रिंकू शर्मा पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ...और पढ़ें
-1775829580437_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
25 अप्रैल को होनी है प्रेमी की शादी
रिंकू शर्मा गंभीर रूप से झुलसा
प्रेमिका और पति के खिलाफ शिकायत
संवाद सूत्र, विशुनगढ़ (कन्नौज)। शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर के पास बुलाकर उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया। तेजाब फेंकते हुए ऊपर छींटे पड़ने से शादीशुदा प्रेमिका के भी हाथ झुलस गए। प्रेमी का उपचार कानपुर के उर्सला अस्पताल में चल रहा है। उसके पिता द्वारा दंपती के खिलाफ दी गई नामजद तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
मुहल्ला शर्मा निवासी निवासी 22 वर्षीय रिंकू शर्मा पुत्र महेश चंद्र का प्रेम प्रसंग मुहल्ले की ही शादीशुदा 28 वर्षीय महिला से करीब दो वर्ष से चल रहा है। इसी बीच स्वजन ने रिंकू की शादी कानपुर से तय कर दी। 25 अप्रैल को वह परिणय सूत्र में बंधने जा रहा है। रिंकू महिला के साथ दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था। बुधवार को महिला दिल्ली से अपने घर विशुनगढ़ पहुंची, जबकि रिंकू गुरुवार को विशुनगढ़ आया।
घर के पीछे बैठकर कर रहे थे बात
गुरुवार की रात 10 बजे के बाद दोनों महिला के घर के पीछे बैठकर बात कर रहे थे। तभी किसी बात से नाराज होकर महिला ने रिंकू पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब की बूंदे रिंकू की आंख व चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर गिरीं, जिससे वह झुलस गया। हालांकि तेजाब फेंकने के दौरान महिला की बांह व सीने पर भी कुछ बूंदें गिर गईं। वह तेजाब फेेंकने के बाद भाग निकली।
रिंकू की चीख सुन दौड़े परिजन
रिंकू की चीख-पुकार सुनकर स्वजन आ गए। स्वजन झुलसे हुए रिंकू को लेकर थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस रिंकू को लेकर रात 12:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां से स्वजन रिंकू काे कानपुर के उर्सला अस्पताल ले गए। रात 1:24 बजे प्रेमिका भी अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया। परिजनों का कहना है कि रिंकू का उपचार कानपुर के उर्सला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
खबरें और भी
शादी न करने का दबाव
प्रेमिका रिंकू पर शादी न करने का दबाव बना रही थी लेकिन वह अनसुनी कर रहा था। इससे प्रेमिका नाराज हो गई थी। रिंकू के पिता महेश चंद्र ने पुलिस को प्रेमिका व उसके पति के खिलाफ तेजाब फेंकने, अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पति का ये आरोप
वहीं, महिला के पति का कहना है कि रिंकू उनके घर पर महिला से मिलने आया था। वह ही तेजाब भी लाया था। उसकी पत्नी ने अपने बचाव में हाथ मार दिया, जिससे तेजाब रिंकू के चेहरे पर गिर गया और उसकी पत्नी के हाथ झुलस गए। थानाध्यक्ष भागमल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।