विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांप के जहर से जूझती रही किशोरी, जिंदगी बचाने के लिए दिए गए एंटी स्नेक वेनम के 30 डोज; फिर भी नहीं बची जान

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:04 PM (GMT+05:30)

फर्रुखाबाद में सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोरी पूजा राजपूत की मौत हो गई। उसे 30 एंटी स्नेक वेनम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फर्रुखाबाद में 14 वर्षीय किशोरी को सोते समय सांप ने काटा

  2. जान बचाने के लिए दिए गए 30 एंटी स्नेक वेनम डोज

  3. इलाज के बावजूद जहर हृदय तक पहुंचने से किशोरी की मौत

संवाद सहयोगी, तिर्वा(कन्नौज)। चारपाई पर सोते समय किशोरी को सांप ने काट लिया। इससे हालत बिगड़ गई। लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद से किशोरी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां पर डाक्टर ने एंटी स्नेक वेनम के 30 डोज लगाए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर बोले, सर्प का जहर हृदय तक पहुंच गया। फर्रुखाबाद


फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेेत्र के नगला गढ़ी गांव निवासी 14 वर्षीय पूजा राजपूत पुत्री अतर सिंह गुरुवार रात घर के अंदर कमरे में सो रही थी। तभी रात एक बजे करीब चारपाई पर उसे सांप ने डस लिया। इससे पूजा शोर मचाते हुए उठ गई। स्वजन ने सांप को भागते हुए देखा। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में पूजा बेहोश होने लगी।

इस पर स्वजन पहले तो घरेलू उपचार और झाड़फूंक में लग गए। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार सुबह पूजा को फर्रुखाबाद स्थित डा. लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने 10 डोज एंटी स्नेक वेनम के लगाए। कोई सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कालेेज रेफर कर दिया गया। जहां बाल रोग विशेषज्ञ डा. कैलाश सोनी ने एंटी स्नेक वेनम के 20 डोज लगाए।

इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ, और उसे वेंटिलेटर पर ले लिया गया। डा. कैलाश सोनी ने बताया कि 30 से अधिक डोज नहीं लगवाए जा सकते। हृदय तक जहर का असर पहुंच गया। इससे हालत नाजुक है। इसके बाद भी स्वजन उसे फिर से फर्रुखाबाद के अस्पताल लेकर चले गए। जहां पूजा की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- UP Politics: कन्नौज में सपा संगठन पर दूसरी बार बड़ी कार्रवाई, 2017 में हार के बाद भंग हुई थी जिला कार्यकारिणी

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के गढ़ में सपा को बड़ा झटका, कन्नौज में PDA के खाली पंडाल से संगठन पर गिरी गाज, पूरी कार्यकारिणी पर भंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।