Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज के 'कैलाश' पहुंचे राजनीति के पर्वत पर: डिंपल यादव के गढ़ में भाजपा ने चला बड़ा दांव, कैलाश राजपूत बने यूपी के मंत्री

    Updated: Sun, 10 May 2026 04:49 PM (IST)

    कन्नौज के तिर्वा से चार बार के विधायक कैलाश राजपूत को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनका मंत्री बनना लोधी समाज को साधने और डिंपल यादव ...और पढ़ें

    कैलाश राजपूत। जागरण अर्काइव

    कैलाश राजपूत। जागरण अर्काइव

    HighLights

    1. कैलाश राजपूत उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

    2. तिर्वा से चार बार के विधायक हैं कैलाश।

    3. लोधी समाज को साधने का भाजपा का दांव।

    संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज)। हाईस्कूल की पढ़ाई थी, लेकिन दिल में देश सेवा की जज्बा रहा। राजनीति करने का शौक हुआ तो दांवपेच आजमाने शुरू कर दी। नाम कैलाश और सपना राजनीति के पर्वत पर पहुंचने का रहा। 56 वर्ष के राजनीति कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल किया।

    आखिरकार प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल में पहुंच गए। कैलाश राजपूत ने बताया कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है, जनता का प्यार और स्नेह है, जिम्मेदारियों का पालन करेंगे।

    शनिवार की देर शाम को तिर्वा विधानसभा 197 में चार बार विधायक रहने वाले कैलाश राजपूत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल का विस्तार इनको भी शामिल किया है। लोगों में चर्चा है कि तिर्वा विधानसभा में सपा को लोकसभा के चुनाव में वर्ष 2019 और 2014 में पटकनी देने वाले विधायक कैलाश राजपूत को तोहफा दिया गया है।

    विधायक से मंत्री तक का सफर तय करने का सपना भी कैलाश का पूरा हुआ। लोगों में यह भी चर्चा है कि लोधी समाज को साधने के लिए कैलाश राजपूत को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। इससे समर्थकों ने खुशियां जताई है और मिठाइयां बांटी।

    विधायक कैलाश राजपूत ने बताया कि वर्ष 1970 में हाईस्कूल में थे। तभी राजनीति करने का शौक हो गया था। क्षेत्र में हुनर दिखाया तो 1996 में पहली वार विधायक बने। इसके बाद 2007 में बसपा में रहकर चुनाव जीता। इसके बाद वर्ष 2017 और 2022 में विधायक चुने गए।

     

     

     

    खबरें और भी