विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में बेसिक शिक्षा विभाग में 15 एआरपी पदों पर वैकेंसी, 2 नवंबर को होगी परीक्षा

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:16 PM (IST)

कन्नौज में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 15 एआरपी पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. 15 एआरपी पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू।

  2. परीक्षा 2 नवंबर 2026 को, 39 अभ्यर्थी शामिल।

  3. केके इंटर कॉलेज में होगी एक घंटे की परीक्षा।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत रिक्त 15 एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) पदों पर चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी दो नवंबर को इसके लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 15 एआरपी पदों पर चयन के लिए 9 सितंबर को आवेदन मांगे गए थे।

अंतिम तिथि 19 सितंबर तक कुल 57 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच के उपरांत 39 शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा दो नवंबर 2026 दोपहर दो बजे से तीन बजे तक होगी। केके इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी अभ्यर्थी दोपहर एक बजे तक केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। एक घंटे की परीक्षा में 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड या अन्य वैध आईडी) तथा काला/नीला बाल पॉइंट पेन अवश्य लाएं। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों या नकल का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी को निष्कासित कर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा समाप्त होने के उपरांत प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट दोनों कक्ष निरीक्षक को सौंपनी होगी। अभ्यर्थी निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार ही बैठेंगे और मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु परीक्षा के तुरंत बाद केंद्र छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में एआरपी नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू, 2 नवंबर तक करें आवेदन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।