विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में 559 कन्याओं को शादी के लिए मिलेगा 1.11 करोड़ का अनुदान, 1117 लाभार्थियों को होगा फायदा

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:37 PM (IST)

कन्नौज में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के तहत 559 गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 1.11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

559 कन्याओं की शादी अनुदान के लिए जारी हुआ 1.11 करोड़ का बजट।

559 कन्याओं की शादी अनुदान के लिए जारी हुआ 1.11 करोड़ का बजट।

HighLights

  1. कन्नौज में 559 कन्याओं को शादी अनुदान योजना का लाभ।

  2. प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

  3. शासन ने 1.11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित शादी अनुदान योजना के तहत जिले की 559 गरीब कन्याओं के विवाह के लिए शासन ने एक करोड़ 11 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसमें प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने कुल 1117 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया है। इनमें से 558 लाभार्थियों को पूर्व में योजना का लाभ मिल चुका है। बजट समाप्त होने के बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शासन से शेष बजट की मांग की थी।

559 कन्याओं को मिले 1.11 करोड़ रुपये

इसे संज्ञान लेते हुए शासन ने 559 कन्याओं को लाभान्वित करने के लिए 1.11 करोड़ स्वीकृत कर दिए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में 150 लाभार्थियों की पत्रावली जिलाधिकारी के पास अंतिम अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।

स्वीकृति मिलने पर राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व प्रभारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बजट आ गया है।

यह भी पढ़ें- शादी अनुदान योजना: बेटियों के विवाह के लिए यूपी सरकार दे रही पैसा, क्या है पात्रता और आवेदन करने की समय-सीमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।