विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्ती: छिबरामऊ, तिर्वा में शून्य पंजीकरण पर नाराजगी

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:08 PM (IST)

कन्नौज में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें छिबरामऊ और तिर्वा विधानसभा क्षेत्रों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. छिबरामऊ, तिर्वा में नए मतदाता पंजीकरण शून्य पाए गए।

  2. सेवानिवृत्त होने वाले बीएलओ के स्थान पर नए तैनात होंगे।

  3. मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान तिथियां तय की गईं।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा के दौरान विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ के 96 बूथों पर फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण की स्थिति शून्य पाई गई। वहीं, विधानसभा क्षेत्र तिर्वा के 54 बूथों पर भी यही स्थिति देखने को मिली। विधानसभा क्षेत्र कन्नौज के दो बूथों पर बीएलओ की कार्यप्रणाली शून्य पाई गई, जहां 17 से 25 अक्टूबर तक बीएलओ द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया था।

इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष ध्यान देकर कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन स्वयं अपनी आईडी खोलकर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन बीएलओ की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2027 तक हो रही है, उनके स्थान पर तत्काल दूसरे बीएलओ नामित किए जाएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य प्रभावित न हो। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं तथा महिलाओं के नाम सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन के लिए 21 नवंबर, 22 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।