Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चर्चा में UP का सरकारी स्कूल! पत्नी ने क्लास में लगवाया हिडन कैमरा, शिक्षक पति और शिक्षिका के रोमांस का वीडियो वायरल, निलंबित

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:24 PM (IST)

    कन्नौज के सरकारी स्कूल से जुड़े कथित अमर्यादित आचरण के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। बीएसए ने प्रारंभिक जा ...और पढ़ें

    अध्यापक और अध्यापिका का वायरल वीडियो। वीडियो ग्रैब

    अध्यापक और अध्यापिका का वायरल वीडियो। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. कंपोजिट विद्यालय बझेड़ी के शिक्षक शिक्षिका का अमर्यादित आचरण का वीडियो प्रचलित

    2. कथित वायरल वीडियो के बाद बीएसए ने सहायक अध्यापक और अध्यापिका को निलंबित किया

    3. बीईओ की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 15 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। यूपी में शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। सरकारी स्कूल के अंदर ही क्लास के अंदर शिक्षक और शिक्षिका अमर्यादित आचरण कर रहे थे। पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने क्लास में हिडन कैमरे लगाकर दोनों के वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया।

    दअरसल, वीडियो सौरिख ब्लाक के ग्राम बझेडी स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षका का है। वीडियो में दोनों ने जैकेट पहना है जिससे वीडियो सर्दी का बताया जा रहा है। उमरीपुर (हसेरन) निवासी सहायक अध्यापक और मानीकोठी औरैया निवासी सहायक अध्यापिका इसी कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत हैं।

    आरोप है कि दोनों शिक्षक विद्यालय में अध्यापन करने के बजाय आपस में ही अमर्यादित गतिविधियों में लिप्त रहते थे। यह कंपोजिट विद्यालय है, इसलिए यहां जूनियर स्तर के बड़े छात्र-छात्राएं भी शिक्षा ग्रहण करते हैं। शिक्षकों के इस कथित आचरण का विद्यालय के बच्चों के मानस पटल पर बेहद नकारात्मक और दुष्प्रभाव पड़ रहा था।

    पत्नी ने लगवाए कैमरे

    पति के अमर्यादित आचरण को उजागर करने के लिए पत्नी ने स्कूल में एक छुपा हुआ डिवाइस (कैमरा) लगा दिया था। इसी डिवाइस के माध्यम से दोनों अध्यापकों की अमर्यादित गतिविधियों का वीडियो रिकार्ड कर लिया गया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित हो गया। इंटरनेट मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    स्वजनों ने किया हंगामा

    वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को दोनों अध्यापक-अध्यापिका के स्वजन ने विद्यालय में पहुंचकर हंगामा किया, लेकिन दोनों विद्यालय नहीं पहुंचे थे। वहीं, लोगों का कहना है कि विद्यालय को शिक्षा का पवित्र मंदिर कहा जाता है। ऐसे में गुरु-शिष्य की इस परंपरा और संस्थान की मर्यादा को ताक पर रखकर किए जा रहे इस कृत्य से स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश है।

    बीईओ सौरिख की रिपोर्ट पर कार्रवाई

    अमर्यादित आचरण का वीडियो प्रचलित होने के मामले में बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सहायक अध्यापक और अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही अध्यापक को गुगरापुर और अध्यापिका को तालग्राम बीआरसी में संबद्ध किया है। सदर और उमर्दा के बीईओ से 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।

    13 जुलाई को सौंपी थी जांच

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 13 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी सौरिख विश्वनाथ पाठक से मामले की जांच कराई। बीईओ की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने निलंबन आदेश में कहा कि दोनों शिक्षकों द्वारा विद्यालय समय में परिसर एवं कक्षा-कक्ष के भीतर शिक्षक पद की गरिमा, मर्यादा तथा शासकीय सेवक के अपेक्षित आचरण के प्रतिकूल अत्यंत आपत्तिजनक एवं अमर्यादित कृत्य किए गए हैं।