Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में SP ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, 14 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:35 PM (IST)

    कन्नौज में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने 14 पुलिसकर्मियों का तबादला किया।

    2. छह निरीक्षक और छह दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए।

    3. दो दारोगाओं का गैर-जनपद स्थानांतरण हुआ, नए प्रभारी नियुक्त।

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार देर रात महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 14 पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिनमें छह निरीक्षक और छह दारोगा शामिल हैं। इसके अलावा दो दारोगाओं का गैर जनपद ट्रांसफर होने के कारण खाली हुए पदों पर भी नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है।

    सौरिख थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह अब नागेंद्र सिंह को भेजा गया है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर रंजना पांडेय को तालग्राम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तालग्राम के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विनय शर्मा को गुरसहायगंज कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

    शशिकांत कनौजिया को मिली विशुनगढ़ थाने की कमान

    गुरसहायगंज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह को साइबर थाने भेजा गया है, जबकि कन्नौज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राधेश्याम को एएचटीयू का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    थाना विशुनगढ़ के थानाध्यक्ष भागमल को हटाकर सकरावा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। विशुनगढ़ थाने की कमान अब रिट सेल से आए उपनिरीक्षक शशिकांत कनौजिया को सौंपी गई है। मझपुर्वा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार कश्यप को तरक्की देकर इंदरगढ़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से आए एसआई कृष्ण कुमार यादव को मझपुर्वा चौकी का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

    पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राम अवतार को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन से ही निरीक्षक सुरजीत सिंह को सदर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त इंदरगढ़ की थानाध्यक्ष नीलम सिंह और सकरावा के थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह का गैर जनपद ट्रांसफर हो जाने के कारण उन्हें जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्रों में कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं।

    यह भी पढ़ें- कन्नौज के तालग्राम में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, 40 दिन में 230 पर किया हमला

    खबरें और भी